-टीवी वार्ड के टायलेट की वेंटीलेशन विंडो की सरिया निकालकर हुआ फरार

BAREILLY: डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल स्थित टीवी वार्ड के टायलेट में डकैती का बंदी शनिवार को वेंटीलेशन विंडो की सरिया निकालकर फरार हो गया। बंदी के भागने की खबर पुलिस को हुई तो हडकंप मच गया। इस दौरान सिक्योरिटी में लगे सिपाहियों के साथ कोतवाली पुलिस बंदी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने बंदी को पकड़ने के लिए एक टीम मीरगंज भेजी है।

क्7 सितंबर को हुआ थ्ा एडमिट

क्यूटी, बदायूं निवासी साबिर ख् साल से डकैती के मामले में बदायूं जेल में बंद था। वह टीबी का पेशेंट था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे क्7 सितंबर को बरेली के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। सैटरडे को उसकी सिक्योरिटी में बदायूं पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राजकुमार और जमुना प्रसाद की डयूटी लगी हुई थी। दोनों ड्यूटी क्ख्-क्ख् घंटे डयूटी करते थे।

बाहर से झांका तो कोई नहीं मिला

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे साबिर शौच के बहाने वार्ड में ही बने टायलेट गया। जब काफी देर तक साबिर वापस नहीं लौटा तो सिपाही ने आवाज लगायी। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। इस पर सिपाहियों को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ.इसबीच वहां मौजूद लोगों ने पीछे के रास्ते से जाकर देखा तो पाया कि वेंटीलेशन विंडो की सरिया निकली है और टायलेट में कोई नहीं है। इससे दोनों सिपाहियों में खलबली मच गई। पहले तो उन्होंने खुद ढूंढने की कोशिश की। न मिलने पर उन्होंने साबिर के बहनोई धर्मपाल और उसकी मां को पकड़ लाए। करीब म् बजे कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर एसएचओ कोतवाली पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। मामले की जांच के लिए एसपी रूरल बृजेश श्रीवास्तव भी पहुंचे। हालांकि पुलिस को आशंका है कि साबिर अपनी बहन के घर मीरगंज गया होगा। इसलिए एक टीम मीरगंज भेजी गई है।