- बच्चों को सिखाएंगे गणित के नए फार्मूले

- निजी स्कूलों को टक्कर दे सके कराएंगे बच्चों को तैयारी

Meerut । बेसिक स्कूलों के बच्चों का भी अब सामान्य ज्ञान बढ़ाया जाएगा। साथ ही बच्चों को गणित के नए फार्मूलों को भी सिखाया जाएगा। जिससे बेसिक स्कूल के बच्चे निजी स्कूल के बच्चों को टक्कर दे सकें।

बेसिक स्कूल पर शासन सख्त

इस नए शैक्षिक सत्र में शासन बेसिक स्कूल के बच्चों की पढ़ाई के प्रति थोड़ा सख्त हुआ है। इस बार शासन स्तर से अनेक चीजे बेसिक स्कूल के शैक्षिक सत्र में शामिल हुई है। जो पहले नहीं कराई जाती है।

सामान्य ज्ञान और गणित पर जोर

ऐसा पहली बार हो रहा है जब बेसिक स्कूल में सामान्य ज्ञान और गणित पर जोर दिया जा रहा है। यूं तो पहले भी बच्चों को सामान्य ज्ञान और गणित पढ़ाया जाता था। लेकिन उसकी केवल खानापूर्ति होती थी। लेकिन इस बार शासन ने सख्त निर्देश दिए है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

---

सामान्य ज्ञान और गणित बेसिक चीजों में शामिल होते हैं। यदि बच्चे का यह दोनो चीज मजबूत होती हैं तो भविष्य में यह काफी काम आते हैं। शासन के निर्देश को सभी स्कूलों को अवगत करा दिया गया है। अगले माह से इसको शुरू करा दिया जाएगा।

मोहम्मद इकबाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी