RANCHI : रिम्स के कैदी वार्ड में रविवार की सुबह क्0 बजे कैंसर पीडि़त कैदी मनी सुरिन (म्ख् वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद ख्8 घंटे के बाद वार्ड से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कैदी वार्ड के पुलिसकर्मियों के अनुसार हत्या के आरोप में वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार, रांची में कैद था।

सड़ चुका था पूरा मुंह

वह गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के टीटीडीह बुरूटोली का रहने वाला था। उसके जबड़े में कैंसर हो गया था। इलाज के लिए फ्0 नवंबर ख्0क्म् को कैदी वार्ड में कान, नाक और गला विभाग के डॉ। आरके पांडेय की देखरेख में भर्ती किया गया था। वार्ड की ड्यूटी नर्सो ने बताया कि उसके जबड़े में कैंसर हो जाने के कारण पूरा मुंह सड़ गया था। मुंह से मांस को लोथड़ा अपने आप टूट-टूट कर गिर रहा था।

जेल प्रशासन ने बरती लापरवाही

उधर डॉक्टरों ने बताया कि दो माह पूर्व ही बेहतर इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड ने एम्स दिल्ली ले जाने के लिए रेफर किया था। जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण एम्स नहीं भेजा जा सका। खाना पूर्ति के लिए रिम्स के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भेज दिया गया। चार दिन के बाद ही उसकी मौत हो गई।

मौत के ख्8 घंटे बाद भेजा पोस्टमार्टम के लिए

ख्8 घंटे तक शव को वार्ड में रहने से वार्ड में बदबू फैल गया था। पुलिस वालों को शव हटाने के लिए कई बार कहा गया परंतु वे लोग शव को नहीं हटाया। पुलिस वालों का कहना था कि कैदी होने के कारण जब तक न्यायालय की ओर एक मजिस्ट्रेट और वीडियोग्राफर न आ जाय तब तक शव को यहां से कहीं नहीं ले जा सकते हैं।