-बिना लोहे की कील के बनाया गया है फर्नीचर

-ताज महोत्सव में लगी है केंद्रीय कारागार की स्टॉल

AGRA। हर साल लगने वाले ताज महोत्सव में पहली बार सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को सैल किया जा रहा है। महोत्सव में आए लोग इन प्रोडक्ट्स को हाथों-हाथ ले रहे हैं। जेल प्रशासन और एनजीओ मिलकर सामान को सप्लाई कर रहे हैं। बाहर की अपेक्षा स्टॉल पर सामान सस्ता और टिकाऊ है। इनमें से भी सबसे अधिक डिमांड 'बेटी बचाओ' पेटिंग्स की हो रही है।

महोत्सव में लगाई है स्टॉल

हम संस्था के विक्रम शुक्ला ने बताया कि सेंट्रल जेल में बनाए जा रहे उत्पादों को सेल करने के लिए पहली बार ताज महोत्सव में स्टॉल लगाई गई है। स्टॉल पर ब्0 लोगों का स्टाफ काम कर रहा है। जिसमें तीन-तीन घंटे की शिफ्ट लगाई गई है। लोगों में कैदियों द्वारा बनाए गए सामान को खरीदने की होड़ लगी हुई है। स्टॉल पर घर में यूज होने वाला पूरा सामान मार्केट से सस्ता मिल रहा है।

पेटिंग बिक रही हाथों-हाथ

देश में पुरुष की अपेक्षा महिला के अनुपात में आई गिरावट और समाज मैसेज देने के लिए कैदियों ने बेटी बचाओ पेटिंग बनाई हैं। साथ ही दुल्हन की पेटिंग और मोम के कलर की पेटिंग को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। स्टाल पर सबकुछ देखने को नया मिल रहा है। साबुन की मूर्ति भी मिल रही हैं। जिसमें भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी है।

कैदियों के हैं एकाउंट

सेंट्रल जेल में काम कर रहे सभी कैदियों के देना बैंक में एकाउंट खुलवाया गया है। उत्पादों को बेचने के बाद जो रकम आएगी। उसे कैदियों के परिजनों की हेल्प पर खर्च किया जाएगा। सभी को बराबर कर उनके एकाउंट में डाल दिया जाएगा। ताज महोत्सव के बाद शहर में होने वाले सभी आयोजन में सेंट्रल जेल की स्टॉल को लगाया जाएगा।

अलग किस्म का है फर्नीचर

स्टाल पर लकड़ी का फर्नीचर बिना लोहे की कील का इस्तेमाल करके बनाया गया है। उनकी जगह पर लकड़ी की गिल्लियां लगाई गई हैं। जो मार्केट में मिलने वाले फर्नीचर से कहीं अधिक चलता है। फर्नीचर में प्योर शीशम की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। बेलन, कुर्सी से लेकर बेड, ड्रेसिंग टेबिल आदि मिल रही हैं। मार्केट से सस्ता होने के कारण लोग फर्नीचर बनाने आर्डर भी दे रहे हैं

क्। लोहे की रैक

ख्। कारपेट (प्योर सूत)

फ्। नहाने का साबुन

ब्। कपड़े धोने का साबुन

भ्। फिनायल

म्। मेहंदी की डिजायन

7. मोती और रेश्म की माला

8. दरी

9. पूजा का आसन

क्0. मोम की मूर्ति

फिनायल 7भ् रुपए लीटर मिल रहा है। जिसमें छह लीटर पानी आसानी से मिल जाता है। मार्केट में ख्ब् रुपए लीटर फिनायल मिल रहा है। स्टॉल पर क्फ् रुपए लीटर ही फिनायल मिल रहा है।