क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया में इन दिनों वैलेंटाइन वीक के चलते लोग अपने पार्टनर्स को लेकर काफी रोमांटिक हो रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपने दिल का हाल बता रहे हैं। इन दिनों लोगों को सोशल साइट्स पर एक वीडियो भी खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक स्कूल की लड़की क्लास के दौरान अपने बॉयफ्रेंड को रोमांटिक लुक्स दे रही है। अपने प्यार का इजहार करने के लिए लड़की लड़के की तरफ देख कर आंख भी मारती है। लड़की के ये एक्सप्रेशन लोगों को बहुत क्यूट लग रहे हैं। इस एक वीडियो के वायरल होने से वीडियो वाली लड़की के फॉलोवर्स खटाखट बढ़ने लगे हैं। लोग जम कर इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।

क्यूट स्माईल और आंख मार कर सोशल मीडिया पर लाखों का दिल चुराया,जानें कौन है ये लड़की

कौन है ये लड़की
वीडियो में क्यूट स्माइल और आंख मारने वाली लड़की का नाम प्रिया प्रकाश है जो एक मलयाली एकेट्रेस हैं। प्रिया इन दिनों अपनी फिल्म 'ओरु अडार लव' के रिलीज होने की तैयारी में जुटी हैं। प्रिया की ये फिल्म 3 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। प्रिया का आंख मारने वाला जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है वो उनकी इसी फिल्म के एक गाने का सीन है। इस वक्त प्रिया सिर्फ 18 साल की हैं। फिलहाल प्रिया डेब्यू से पहले ही सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

वीडियो अपलोड करके करोड़ों कमाते हैं ये पांच यू-ट्यूब स्टार

क्यूट स्माईल और आंख मार कर सोशल मीडिया पर लाखों का दिल चुराया,जानें कौन है ये लड़की

पहले भी हुई हैं वायरल
प्रिया का आंख मारना और क्यूट स्माइल देना सोशल मीडिया पर युवाओं का दिल जीत रहा है। प्रिया का गाना 'मानिका मलयारा पूवी' हाल ही में रिलीज हुआ है। ये गाना मलयाली भाषा में है। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया। लोगों ने जम कर इस गाने को शेयर और लाइक किया। प्रिया के इस गाने को लगभग 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।   

ठेले पर फल बेचने वाला यह पाकिस्तानी स्ट्रीट सिंगर ऐसे बना सोशल मीडिया स्टार

क्यूट स्माईल और आंख मार कर सोशल मीडिया पर लाखों का दिल चुराया,जानें कौन है ये लड़की

 

देखें प्रिया प्रकाश का वायरल वीडियो...

 

 


Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk