कानपुर। प्रियंका और निक की सगाई और पार्टी की तस्वीरों से इन दिनों सोशल मीडिया भरा पडा़ है। वहीं अब इनके इंगेजमेंट केक की तस्वीर भी सामने आ गई है जिसे डेकोरेट करने के लिए 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। प्रियंका और निक का ये केक 15 केजी का है। मिड डे कि एक रिपोर्ट के मुताबिक इस केक को उठा कर पार्टी हॉल तक लाने के लिए तीन लोगों की जरूरत पड़ी थी। इस केक में ऊपर गोल्ड से इंगेज्ड लिखा हुआ है। निक-प्रियंका की सगाई का ये केक तीन मंजिला है। 24 कैरेट गोल्ड की पतली प्टेटिंग से केक को सजाया गया है।
सोने से सजा प्रियंका-निक का 15 किलो का ये इंगेजमेंट केक,जानें और क्या-क्या हैं खासियतें
निक ने प्रियंका को छोड़ इनके लिए गाया गाना
सगाई करने के बाद रविवार को निक जोनस ने प्रियंका संग एक अनाथ आश्रम में विजिट की थी। वहां बच्चों के साथ दोनों ने खूब मस्ती की थी। इस दौरान वहां मौजूद बच्चों के साथ प्रियंका ने डांस किया तो निक ने उनके लिए गाना गाया। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका के लिए वो प्राउड मूमेंट था जब उनके मंगेतर और एक इंटरनेशनल स्टार निक बच्चों के लिए गाना गा रहे थे। निक ने प्रियंका के इस डांस को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी बनाया था। मालूम हो कि रविवार को ही रात में निक अपने माता-पिता के साथ मुंबई से अमेरीका को रवाना हो गए। फिलहाल आप यहां देखें निक ने बच्चों के लिए कौन सा गाना गाया ...


इस तरह हुई प्रियंका और निक की सगाई
प्रियंका और निक की सगाई से पहले कोई डेट कनफर्म नहीं बताई जा रही थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की एक खास तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप का ऑफिशियल खुलासा किया है। दोनों ने जो तस्वीर इंस्टग्राम पर साझा की थी उसमें प्रियंका निक के सीने पर अपना हाथ रखी हैं और उनके हाथ में इंगेजमेंट रिंग दिखाई दे रही है। वहीं निक उन्हें प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। इसके अलावा दोनों ने तस्वीर में सेम कैप्शन दिया, 'मैंने पूरे दिल से तुम्हें अपना माना'। इस तस्वीर में दोनों की एक खास केमिस्ट्री दिख रही है जो अब तक किसी भी फोटो में नजर नहीं आई है।

#priyankachopra today at St Catherine's orphanage @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Aug 19, 2018 at 2:25pm PDT


प्रियंका चोपडा़ ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मिल गया विदेशी दूल्हा

प्रियंका संग सगाई कर निक वापस लौटे विदेश, अब सीधा बारात लेकर ही आएंगे मुंबई

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk