कानपुर। प्रियंका-निक शादी करने के बाद रिसेप्शन पार्टी भी दे चके हैं और अब दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। दरअसल शादी के करीब दस दिन बाद इस न्यूली मैरिड जोड़े की प्यार भरी तस्वीर सामने आई है जिसे देख कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों हनीमून पर हैं। हालांकि कपल ने हनीमून की बात अब तक ऑफिशल नहीं की है। फिलहाल इस तस्वीर में प्रियंका निक के सीने से लगी दिख रही हैं और दोनों इतने दिनों बाद एक-दूसरे के साथ रिलैक्सिंग मोड में नजर आ रहे थे। प्रियंका ने इस तस्वीर में कैप्शन दिया है, 'लोग इसे कहते हैं मैरिटल ब्लिस'।
तस्वीरें: शादी के बाद प्रियंका-निक यहां मना रहे हनीमून,देखें कैसी लग रही इनकी बनाई ये सैंड आर्ट
प्रियंका ने रेत पर लिखा अपना और पति का नाम
प्रियंका-निक अपने हनीमून के लिए ओमन(देश) के किसी बीच पर गए हैं। वहीं प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था जिसमें उन्होंने एक सैंड आर्ट बनाई है। इस सैंड आर्ट में प्रियंका ने दिल बनाया और उसमें निक जोनस का एनजे लिखा और प्रियंका चोपड़ा का पीसी लिखा। इस तस्वीर को देख कर तो यही लग रहा है कि कपल बीच साइड पर अपना हनीमून सेलिब्रेट कर रहा है। हालांकि की तस्वीरों के कंमेंट में इनके फैंस इन्हें हनीमून की बधाई भी दे रहे हैं।
तस्वीरें: शादी के बाद प्रियंका-निक यहां मना रहे हनीमून,देखें कैसी लग रही इनकी बनाई ये सैंड आर्ट
निक के साथ होती हैं तो पीसी बन जाती हैं बच्ची

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिसमस के फेस्टिव सीजन पर फिल्म 'ईएलएफ' थियेटर में देख रहे थे। निक ने उस वक्त एक वीडियो बनाया था जिसमें प्रियंका क्रिसमस मूवी की धुन को गुनगुनाती दिखीं और बच्चों की तरह झूमती नजर आईं। पीसी की इस हरकत से तो यही पता लगता है कि जब भी वो निक के साथ होती हैं तो अपने अंदर के बच्चे को बाहर निकलने से नहीं रोक पाती हैं। मालूम हो हनीमून पर रवाना होने से पहले कपल ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा भी बना था।



प्रियंका ने निक संग 10 साल के अंतर पर तोड़ी चुप्पी, इंडियन कल्चर से तुलना कर निकाल दी मन की भड़ास


'प्रियंका ने निक को फुसला कर की शादी' कहने पर इन्होंने मांगी माफी, जो और सोफी ने जम कर लताड़ा

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk