महीने भर बाद निक-प्रियंका करेंगे सगाई

कानपुर। इन दिनों प्रियंका और निक जोनस का एक साथ होना टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरों में प्यार में डूबे दिख रहे हैं और अपने रिश्ते पर खुल कर कुछ बोल भी नहीं रहे हैं। फिल्म फेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही सगाई कर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। खबर है कि ये कपल इस साल जुलाई या अगस्त के महीने में इंगेजमेंट कर सकता है। हाल ही में प्रियंका निक को अपनी मां और चचेरी बहन परिणीती से मलावाने इंडिया लाई थीं। वहीं निक ने प्रियंका को पहले ही अपनी फैमिली से रूबरू करवा दिया था। बी टाउन से आ रही खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रियंका निक को अपने घर सगाई और शादी की बात करने के लिए ले कर गई थीं।

प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस के हाथ में दिखी एक जैसी अंगूठी,सगाई की तारीख हुई पक्की

दोनों के हाथ में दिखी एक जैसी रिंग

प्रियंका और निक के रिश्ते की बातें तब सबको सच लगने लगीं जब इन दोनों के हाथों में एक जैसी रिंग देखी गई। दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताते स्पॉट हो जाते हैं पर इस बार सिर्फ ये दोनों साथ में ही नहीं इनके हाथों में अंगूठियां भी स्पॉट हो गईं। मिड डे के अनुसार दोनों के हाथ में एक जैसी ही अंगूठी देखी गई और अब कहा जा रहा है कि दोनों अगले महीने सगाई भी करने जा रहे हैं। दरअसल इन दिनों बी टाउन के सबसे चर्चित कपल प्रियंका और निक के गोवा से लौटने के बाद दोनों के हाथ में रिंग दिखी जिसे लेकर कई तरह की बातें बन रही हैं। इन्हीं तस्वीरों की वजह से दोनों की सगाई की खबर भी आई। 

प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस के हाथ में दिखी एक जैसी अंगूठी,सगाई की तारीख हुई पक्की

इस तरह शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी

प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस के रिलेशनशिप की शुरूआत भी नॉर्मल कपल्स की तरह हुई। पहले दोनों मिले मुलाकाते बढी़ फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रियंका और निक इस साल के मेट गाला समारोह में एक साथ पहली बार दिखाई दिए। दोनों के बीच बातें और मुलाकातों ने जगह ले ली और दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताना अच्छा लगने लगा। दोनों की दोस्ती डेटिंग में बदलने लगी। इनके मिलने के बाद इनके परिवार मिले और अब दोनों की सगाई की डेट भी सामने आ गई है। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहों को सबसे ज्यादा हवा तब मिली जब प्रियंका उन्हें अपने घर ले गईं।

प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस के हाथ में दिखी एक जैसी अंगूठी,सगाई की तारीख हुई पक्की

प्रियंका चोपडा़ गोवा में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग लंच डेट पर हुईं स्पॉट, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग वकेशन मनाने उड़ चलीं गोवा, परिणीति भी दिखीं साथ, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk