कानपुर। गुरुवार रात निक जोनस अपने माता-पिता के साथ मुंबई आए। निक अपने माता-पिता को प्रियंका चोपडा़ के पिरवार से मिलवाने के लिए भारत ले कर आए हैं। प्रियंका चोपडा़ खुद उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंची। कुछ दिनों से प्रियंका और निक की सगाई बी टाउन की बडी़ गॉसिप बना हुआ है। अब कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक अपनी इंगेजमेंट पार्टी का ऐलान करके सबका मुंह बंद करेगें। फिलहाल निक के भारत आते ही प्रियंका निक के साथ डिनर डेट पर निकल गईं। दोनों डिनर पर जाते मुंबई के जूहू में स्पॉट हुए हैं। इस दौरान कभी प्रियंका निक को प्यार भरी नजरों से देखती रहीं तो कभी निक ने चलते-चलते उनका हाथ थाम लिया।

इंगेजमेंट के एक दिन पहले प्रियंका-निक दिखे डिनर डेट पर,जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

दिखे हाथों में हाथ डाले

निक और प्रियंका ने अब तक ऑफिशियली अपनी सगाई का खुलासा नहीं किया है पर उनके बार-बार साथ में स्पॉट होने और निक के बार-बार इंडिया आकर प्रियंका के परिवार से मिलने का नजारा कुछ और ही बयां करता है। इस बार तो निक प्रियंका की मां से अपनी मॉम और डैड को भी मिलवाने ले आए हैं। फिलहाल दोनों अपनी डिनर डेट पर काफी कूल दिखे। जहां निक ने ब्लैक कर की टी शर्ट पहन रखी थी वहीं प्रियंका ने भी व्हाइट और ग्रे कलर की चेक्स में मिडी पहनी हुई थी। इस दौरान प्रियंका और निक एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए और साथ ही प्रियंका के हाथ में निक की इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई दी।

इंगेजमेंट के एक दिन पहले प्रियंका-निक दिखे डिनर डेट पर,जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

इस तरह शुरू हुई लव स्टोरी

प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस के बीच नजदीकियां इस बार के मेट गाला समारोह से शुरू हुई। दोनों की दोस्ती बढ़ती ही गई और फिर दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताना अच्छा लगने लगा। फिर दोनों की साथ में कई तस्वीरें सामने आने लगीं जिनमें दोनों को देख कर खुद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके बीच कुछ है। फिर निक प्रियंका के साथ इंडिया उनकी मां और परिवार से मिलने आए। अब इस बार निक अकेले नहीं अपनी मॉम-डैड को भी उनके परिवार से मिलाने के लिए इंडिया ले आए हैं। फिलहाल अब इनकी इंगेजमेंट पार्टी की क्या डेट डिसाइड होगी।

इंगेजमेंट के एक दिन पहले प्रियंका-निक दिखे डिनर डेट पर,जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत है करीब डेढ़ करोड़ रुपये, ये हैं इसकी खूबियां

इस तारीख को प्रियंका अपनी इंगेजमेंट की खबरों पर लगाएंगी मुहर!, खास मौके पर निक की फैमिली आएगी इंडिया

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk