कानपुर। बी टाउन की सबसे बड़ी शादी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन में की। अब वेडिंग वेन्यू छोड़ते वक्त उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। वहीं वो हाथों में लाल चूडा़ पहने और मांग में निक के नाम का सिंदूर लगाए नजर आईं। तस्लीरों में निक अपने अलग ही टशन में दिखे पर प्रियंका के सामने उनके पतिदेव कुछ फीके ही नजर आए।
तस्वीरें: प्रियंका बन गईं मिसेज जोनस,मांग में पति निक के नाम का सिंदूर तो हाथों में लाल चूड़ा पहने दिखीं यहां
निक ने पत्नी की कमर पर हाथ रख दिया पोज
जोधपुर से निकलते वक्त निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की कमर पर हाथ रखा और मीडिया को पोज दिया। इस दौरान कपल एक-दूसरे की केयर करते नजर आया। दोनों साथ में अच्छे लग रहे थे। वीडियो में प्रियंका और निक एक पल के लिए भी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ते हैं। वहीं बाद में दोनों हाथ जोड़ते हुए फैंस औऱ कैमरामैन का अभिवादन कर रहे हैं और आगे बढ़ जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। लोगों को प्रियंका शादी के बाद वाले अपने इस लुक में काफी पसंद आ रही हैं। फिलहाल आप यहां देखें ये वीडियो...


इस वजह से नहीं आईं सामने शादी की तस्वीरें

प्रियंका की शादी की तस्वीरें छोड़ बाकी सभी फंक्शन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। दरअसल कपल ने अपनी शादी की सभी तस्वीरों के फोटो राइट्स बेंच दिए थे। वहीं प्रियंका की मेहंदी, हल्दी और संगीत की रस्मों की सभी तस्वीरें और वीडियोज कपल ने खुद ही अपने ऑफिशल अकाउंट से जारी कर दिया है। अब दोनों जोधपुर से रवाना भी हो गए हैं। वहीं प्रियंका और निक की शादी के बाद अब उनके हनीमून की बात की जाए कि वो इसे कहां मनाएंगे, ये एक बड़ा सवाल है। फिलहाल उनके हनीमून से संबंधित अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
तस्वीरें: प्रियंका बन गईं मिसेज जोनस,मांग में पति निक के नाम का सिंदूर तो हाथों में लाल चूड़ा पहने दिखीं यहां

प्रियंका के विदेशी दूल्हे निक ने देसी अंदाज में लगाए ठुमके, देखें संगीत सेरेमनी की ये शानदार तस्वीरें


तस्वीरें: प्रियंका बनी निक की दुल्हनिया आज लेंगी सात फेरे, मेहंदी-हल्दी की फोटो यहां देखें

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk