कानपुर। प्रियंका ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' में अभिनय करने को लेकर मेकर्स से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद प्रियंका-निक की सगाई की खबरें सामने आने लगीं और अब दोनों का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल प्रियंका चोपडा़ अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ कई वायरल वीडियोज में स्पॉट हुई हैं। कहा जा रहा है कि इस वीडियो में दोनों सिंगापुर के एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। प्रियंका इससे पहले भी निक के कॉनसर्ट में उनका हौसला बढा़ने पहुंची थीं और इस बार फिर प्रियंका निक के साथ उनके सिंगापुर के कॉनसर्ट में शिरकत करेगीं। फिलहाल आप देखें सिंगापुर में दोनों का वायरल वीडियो...


शादी की डेट हुई फिक्स
निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका और निक के गुपचुप सगाई करने की खबरों से गॉसिप का बाजार गर्म रहा। वहीं कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक ने दो महीने पहले ही सगाई कर ली थी और अब बी टाउन से खबर आ रही है कि दोनों इसी साल शादी करने की तैयारी में जुटे हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इसी साल 16 सितंबर को शादी रचा सकते हैं। दरअसल 16 सितंबर को निक जोनस का जन्मदिन है और फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों इस दिन अपने रिश्ते से जुडी़ कोई खास खबर साझा कर सकते हैं।


प्रियंका बोलीं निक हैं मेरे
प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस का रिलेशनशिप भले ही अफवाहों से फैंस के बीच चर्चा का विषय बन रहा है, पर प्रियंका और निक के सोशल पोस्ट ने भी दोनों के रिश्ते को जग जाहिर करने का काम किया है। कुछ समय पहले ही प्रियंका निक को मुंबई अपनी फैमिली से मिलाने के लिए लेकर आई थीं। इसके बाद दोनों ब्राजील के लिए रवाना हो गए जहां निक का कॉनसर्ट होना था। निक के कॉनसर्ट में प्रियंका बतौर ऑडियंस पहुंची और उनका हौसला बढा़या। इन सबके बीच ड्रेसिंग रूम में प्रियंका ने निक की एक तस्वीर ली थी जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया था और उस पर लिखा था 'माइन'।

 

एक तरफ निक से सगाई की खुशी तो दूसरी तरफ ये गम, प्रियंका के फैंस के लिए ये है बुरी खबर


तस्वीरें : मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर ने थामा एक दूसरे का हाथ, ये सेलेब कपल भी हाल में दिखे हाथों में हाथ डाले

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk