कानपुर। प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की शादी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है उन्हें लेकर बी टाउन में गाॅसिप बढ़ती ही जा रही है। अब प्रियंका और निक के प्री-वेडिंग फैमिली डिनर पर जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

तस्वीरें: प्रियंका अपने जेठ-जेठानी संग पहुंची प्री-वेडिंग डिनर पर,होने वाले पति निक दिखे कमर पर हाथ रखे

प्रियंका जेठ-जेठानी संग आईं  नजर

प्रियंका के साथ उनके होने वाले पति निक और जेठ-जेठानी भी नजर आए। प्रियंका और निक इस दौरान वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए। एक ओर प्रियंका ने ब्राउन टूटोन स्ट्राइप ड्रेस पहनी थी तो दूसरी और निक ने व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ क्रीम कलर का पैंट पेयर किया था।

तस्वीरें: प्रियंका अपने जेठ-जेठानी संग पहुंची प्री-वेडिंग डिनर पर,होने वाले पति निक दिखे कमर पर हाथ रखे

जेठ संग है दोस्ती का रिश्ता

ये तस्वीरें देख कर तो यही अंदाजा होता है कि प्रियंका अपने जेठ-जेठानी के साथ काफी फ्रैंक हैं। प्रियंका तस्वीरे में अपने जेठ के कंधे पर हाथ रखे नजर आईं तो जेठानी सोफी निक के साथ पोज देते। इससे पहले भी ये चारों साथ में डिनर और लंच पर स्पाॅट हो चुके हैं।

तस्वीरें: प्रियंका अपने जेठ-जेठानी संग पहुंची प्री-वेडिंग डिनर पर,होने वाले पति निक दिखे कमर पर हाथ रखे

29 नवंबर से 1 दिसंबर तक होंगे सभी फंक्शन

मालूम हो कि प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक इनकी शादी के सभी फंक्शन होंगे जिसमें मेहंदी, संगीत और हल्दी भी शामिल है।

तस्वीरें: प्रियंका अपने जेठ-जेठानी संग पहुंची प्री-वेडिंग डिनर पर,होने वाले पति निक दिखे कमर पर हाथ रखे

करेंगे दो शादी और रिसेप्शन

खबर तो ये भी है कि प्रियंका-निक अपनी शादी दो रीती-रिवाजों से करेंगे। पहले दोनों भारतीय रिवाजों से शादी करेंगे फिर क्रिश्चन। वहीं दोनों ने इंडिया लौट कर दो रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने का ऐलान भी किया है।

तस्वीरें: प्रियंका अपने जेठ-जेठानी संग पहुंची प्री-वेडिंग डिनर पर,होने वाले पति निक दिखे कमर पर हाथ रखे

प्रियंका-निक कहां मनाएंगे हनीमून

प्रियंका-निक की उम्मेद भवन में राॅयल वेडिंग होने के बाद ये कपल हनीमून पर कहां जाएगा इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि 18 अगस्त को इंगेजमेंट करने के बाद कपल वर्ल्ड टूर पर निकला था। इस दौरान कपल ने कई देश घूमें। फिलहाल वो हनीमून के लिए किस जगह को चुनते हैं ये अभी तक ये एक सवाल है।

तस्वीरें: प्रियंका अपने जेठ-जेठानी संग पहुंची प्री-वेडिंग डिनर पर,होने वाले पति निक दिखे कमर पर हाथ रखे

प्रियंका ने इस वजह से सेट पर बंद कराया सिगरेट व शराब का सेवन

तस्वीरें: प्रियंका-निक शादी के लिए साथ रवाना होंगे जोधपुर, इस पार्टी के साथ की वेडिंग फंक्शन की शुरुआत

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk