features@inext.co.in  

KANPUR: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है। प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए प्रियंका के मुंबई वाले घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। प्रियंका-निक की शादी पर पूरी दुनिया की नजरें हैं और खबर है कि वे 2-3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रियंका दिल्ली में अपनी अपकमिंग मूवी द स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी करके निक के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं।

शादी में प्रियंका होने वाले पति निक संग इस अनोखे अंदाज में लेंगी एंट्री,घर को सजाया दुल्हन की तरह

इस तरह वेडिंग वेन्यू पर लेंगे एंट्री

प्रियंका-निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है। शादी की रस्में 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक चलेंगी। इस ग्रैंड शादी के लिए टाइट सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई इस कपल की फोटो क्लिक न कर पाए। खबर है कि पीसी के लिए एक चॉपर हायर किया गया है, जिसमें बैठकर वह निक के साथ पैलेस पहुंचेंगी। मेहमानों को पहुंचाने का भी इंतजाम इसी चॉपर से किया जाएगा।

शादी में प्रियंका होने वाले पति निक संग इस अनोखे अंदाज में लेंगी एंट्री,घर को सजाया दुल्हन की तरह

होंगे दो शादी दो रिसेप्शन

सुनने में आ रहा है कि इनकी शादी भी दो रिवाजों से होगी, एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी के बाद रिसेप्शन भी दो देंगे। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बाद प्रियंका और निक का पहला रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में होगा। एक लीडिंग डेली की रिपोर्ट में कपल की शादी के इस शेड्यूल का खुलासा हुआ है।

शादी में प्रियंका होने वाले पति निक संग इस अनोखे अंदाज में लेंगी एंट्री,घर को सजाया दुल्हन की तरह

तस्वीरें: प्रियंका अपने जेठ-जेठानी संग पहुंची प्रीवेडिंग डिनर पर, होने वाले पति निक दिखे कमर पर हाथ रखे

तस्वीरें: प्रियंका-निक शादी के लिए साथ रवाना होंगे जोधपुर, इस पार्टी के साथ की वेडिंग फंक्शन की शुरुआत

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk