कानपुर। प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीती चोपड़ा के साथ ईशा अंबानी के घर पहुंचीं और वहां उन्होंने अपनी गर्लगैंग के साथ जम कर मस्ती की। परिणीती चोपड़ा के साथ वहां सृष्टि बहल और तम्मना शर्मा ने मस्ती भरा नाइट आउट किया। इस दौरान घर पर ही सबने साथ मिल कर आइसक्रीम भी बनाई। घर पर आइसक्रीम बनाने के लिए प्रियंका अपनी गर्लगैंग के साथ कितनी उत्सुक दिखीं कि ये बात तस्वीर में साफ नजर आ रही है। ये फोटो प्रियंका ने शेयर की और इस पर कैप्शन लिखा, 'ईशा अंबानी जो इस पार्टी की होस्ट हैं, उनका थैंक्स।'

तस्वीरें: प्रियंका ने ईशा अंबानी के घर में अपने हाथों से बनाई आइसक्रीम,कहा आलिया 'यू मिस्ड इट'

गर्ल नाइट आउट में की इतनी मस्ती

बहन प्रियंका के पोस्ट पर परिणीती चोपड़ा ने कमेंट किया और लिखा, 'बेस्ट नाइट एवर।' तस्वीर में सभी गर्ल्स कमफर्टेबल नजर आ रही हैं और उनकी क्यूट स्माइल्स देखते ही बन रही है। मालूम हो परिणीती चोपड़ा ने इस बेहतरीन गर्ल नाइट आउट की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर पर परी ने कैप्शन लिखा, 'हमने घर पर ही आइसक्रीम बनाई। ये एक लौती ऐसी चीज है जिसे हम पब्लिक में मानने को तैयार हैं क्योंकि जो कुछ भी गर्ल नाइट में हुआ वो बस उस रात में ही रह गया। थैंक्स ब्यूटीफुल प्रियंका चोपड़ा और बाकी की लेडीज को।' वहीं प्रियंका ने भी एक तस्वीर पोस्ट की और उस पर लिखा, 'आलिया भट्ट यू मिस्ड इट, लव यू लेडीज।'

तस्वीरें: प्रियंका ने ईशा अंबानी के घर में अपने हाथों से बनाई आइसक्रीम,कहा आलिया 'यू मिस्ड इट'

प्रियंका चोपड़ा से लेकर उर्मिला तक, वोट के बाद इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने भी दिए जबरदस्त पोज

#MeToo प्रियंका भी हो चुकी हैं हैरेसमेंट का शिकार, किया उस वक्त का दर्द बयां

इन फिल्मों में हैं व्यस्त

वहीं प्रियंका और उनकी बहन परी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो पीसी इस वक्त फिल्म 'द स्काई की पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर प्रियंका के पति के किरदार में दिखेंगे। वहीं दंगल गर्ल जायरा वसीम उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी। बहन परी भी बीते महीने रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'केसरी' में नजर आई थीं। हालांकि अब उनके हाथ में जो फिल्में हैं, उनमें 'संदीप संग पिंकी फरार', 'जबरिया जोड़ी' और 'साइना' शामिल है।

तस्वीरें: प्रियंका ने ईशा अंबानी के घर में अपने हाथों से बनाई आइसक्रीम,कहा आलिया 'यू मिस्ड इट'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk