प्रियंका ने ट्वीट कर मांगी माफी

कानपुर। प्रियंका हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स को लेकर फेम बटोर रही हैं। वहीं प्रियंका को एक अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको में अभिनय करने का मौका मिला और लोगों ने उनके अभिनय को खूब सराहा भी। किसी को क्या पता था कि अपनी इसी फेमस टीवी सीरीज की वजह से प्रियंका के भारतीय फैंस का दिल दुख दिया। दरअसल प्रियंका ने अपने इसी टीवी सीरीज के एक एपीसोड के सीन में भारतीयों को आतंकवादी दर्शाया था जिस वजह से उनके इंडियन फैंस को अच्छा नहीं लगा। अब प्रियंका ने ट्विटर पर इसी बात की माफी मांगी है। प्रियंका ने अपने ट्विटर से पोस्ट कर लिखा है 'मैं बेहद दुखी हूं और सौरी महसूस कर रही हूं कि कुछ लोगों को सेंटीमेंट्स मेरी टीवी सीरीज क्वांटिको की वजह से हर्ट हुए। मैं दिल से कभी ऐसा नहीं चाहती थी। मैं इस बात के लिए मांफी मांगती हूं। मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूं जो सच कभी नहीं बदलेगा।'

भारतीय होने पर गर्व जताते हुए प्रियंका चोपडा़ ने 'क्वांटिको' के आतंकवादी सीन के लिए मांगी माफी

ये है माफी से जुडा़ पूरा मामला

प्रियंका चोपडा़ की अमेरीकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के एपिसोड 'द ब्लड ऑफ रोमियो' में उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। प्रियंका इस सीरीज में एक एफबीआई एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। सीरीज के इस एपीसोड में दिखाया गया था कि भारत-पाक की शांती वार्ता चल रही है और उसी वक्त न्यूयॉर्क में परमाणु आतंकी हमले की साजिश का पता चलता है। इस हमले की साजिश के शक पर एक व्यक्ती को पकडा़ जाता है जिसके पास से रुद्राक्ष की माला मिलती है और वो हिंदू होता है। इस पर प्रियंका कहती हैं कि ये पाकिस्तान को आतंकी हमला करके बदनाम करना चाहता था। इसे देखने बाद हिंदू फैंस ने प्रियंका पर आरोप लगाया कि वो भारतीयों को फिल्म में आतंकवादी के रूप में दिखा रही हैं।

भारतीय होने पर गर्व जताते हुए प्रियंका चोपडा़ ने 'क्वांटिको' के आतंकवादी सीन के लिए मांगी माफी

अब नजर आएंगी इन भारतीय फिल्मों में

प्रियंका अपने सभी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद हाल ही में इंडिया लौटी हैं और अब वो दो बडी़ इंडियन फिल्मों में नजर आएंगी। प्रियंका ने इंडिया में आते ही सलमान खान स्टारर फिल्म भारत साइन की और फिर अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म मनमर्जियां के लिए हामी भरी। फिलहाल भारत में प्रियंका सलमान खान के साथ करीब एक दशक के बाद नजर आएंगी। इसके पहले दोनों एक साथ साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म सलाम-ए-इश्क में दिखे थे। वहीं प्रियंका आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ साल 2008 में आई फिल्म दोस्ताना में दिखी थीं।

भारतीय होने पर गर्व जताते हुए प्रियंका चोपडा़ ने 'क्वांटिको' के आतंकवादी सीन के लिए मांगी माफी

'भारत' में सलमान की लव इंटरेस्ट नहीं हैं दिशा पटानी, दिखेंगी इस रोल में

बॉलीवुड हलचल : प्रियंका ने इंडियंस को बताया टेररिस्ट, तो ऐश्वर्या को करनी पड़ रही फीस में कटौती

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk