कानपुर। प्रियंका-निक की शादी से पहले ही प्रियंका अपने बैचलर होने के पूरे मजे उठा ले रही हैं। प्रियंका के साथ इस दौरान उनकी होने वाली जेठानी सोफी भी मौजूद दिखीं। प्रियंका और सोफी दोनों एम्सटर्डम में इन दिनों अपने फ्रेंड्स के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पार्टी के दौरान उन्हें खुश हो कर अपने कंधे पर टांग कर बीच सड़क पर चलने लगीं। हालांकि इन तस्वीरों को देख कर ये तो कनफर्म हो गया कि प्रियंका और सोफी की आपस में काफी बनती है। मालूमो हो कि इससे पहले प्रियंका होने वाली सास के साथ भी अपनी गोद भराई में नजर आई थीं। वहीं प्रियंका के साथ उनकी बेस्टी नताशा पाल, चंचल डीसूजा और तमन्ना दत्त भी नजर आईं।
तस्वीरें : प्रियंका ने अपनी बैचलर पार्टी में किया खूब धमाल,खुश हो कर जेठानी को लिया पीठ पर टांग
गोदी भराई की तस्वीरों में सास संग दिखीं नाचते
प्रियंका चोपडा़ अकसर निक के साथ-साथ उनके परिवार संग भी मस्ती करते स्पॉट हो जाती हैं। जिस तरह प्रियंका अपनी बैचलर पार्टी सोफी के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं, वैसे ही अपनी गोद भराई की पार्टी में भी उन्होंने निक की मां के साथ खूब मस्ती की थी। पार्टी के दौरान वो अपनी मां और निक की मां के साथ मस्ती से झूमते और डांस करते दिखीं। हालांकि प्रियंका की बैचलर पार्टी की बात की जाए तो वो व्हाइट टी शर्ट ड्रेस पर लॉन्ग बूट पहने खूबसूरत लगीं। मालूम हो पिछली बार जब निक इंडिया आए थे तो प्रियंका के साथ जोधपुर गए थे। तभी से दोनों के उमेध भवन में शादी करने के चर्चे हो रहे हैं।
तस्वीरें : प्रियंका ने अपनी बैचलर पार्टी में किया खूब धमाल,खुश हो कर जेठानी को लिया पीठ पर टांग
इस तरह बढी़ थी नजदीकियां

मिड डे कि एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों मेट गाला के दौरान मिले थे।  दोनों ने वहां एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताया। वहीं से दोनों के बीच जान-पहचान बढी़ और उनके बीच रोमांस शुरु हुआ।  फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और अकसर साथ में स्पॉट होने लगे। फैंस को उसी वक्त भनक लग गई थी कि दोनों  के बीच कुछ खिचडी़ जरूर पक रही है। वहीं इस साल 18 अगस्त को निक-प्रियंका ने सगाई कर सबकी बोलती बंद कर दी। अब दोनों के 30 नवंबर को शादी करने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अब तक इस बात का कोई ऑफिशल खुलासा नहीं हुआ पर प्री वेडिंग सेलिब्रेशन तो कुछ और ही बयां कर रहे हैं।
तस्वीरें : प्रियंका ने अपनी बैचलर पार्टी में किया खूब धमाल,खुश हो कर जेठानी को लिया पीठ पर टांग



तस्वीरें : प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में अपनी होने वाली सास संग खुल कर नाचीं प्रियंका, इस तरह जम के की मस्ती


शादी से पहले निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए यहां खरीदा 48 करोड़ का आशियाना, जाने इसकी खासियत

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk