फैंस को कह शुक्रिया
जानकारी के मुताबिक ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअर्स की संख्या का आंकड़ा 13 मिलियन हो चुका है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा, फ्लोरिडा के बोसा रेटन बीच पर 'बेवॉच' पर शूटिंग कर रही हैं।प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मिली इस उपलब्धि के लिए फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका को उम्मीद है कि यह सफर यूं ही जारी रहेगा। प्रियंका ने ट्वीट किया '13 मिलियन और सफर जारी है। यह अच्छा अनुभव है। इसकी संख्या हमारी क्रेजी राइड का प्रमाण है।'


विदेशों में भी छाईं

प्रियंका ने बीते साल इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' से विदेशी प्रोजेक्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसका दूसरा सीजन भी तैयार किया जा रहा है। प्रियंका ने दर्शकों को इतना प्रेम देने के लिए धन्यवाद दिया है। हिंदी फिल्म जगत में प्रियंका की फिल्म 'जय गंगाजल' भी शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।जहां तक सवाल 'बेवॉच' का है तो प्रियंका के साथ इस फिल्म में डेन जॉनसन भी नजर आएंगे। प्रियंका भी इस फिल्म में विलेन का रोल करती नजर आएंगी।

inextlive from Bollywood News Desk

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk