मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों साथ हुए स्पॉट

कानपुर। निक जोनस प्रियंका के र्यूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड हैं जिन्हें लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ महीनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ ही घंटों पहले प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। शुक्रवार की सुबह प्रियंका और निक एक ही कार में साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। कहा जा रहा है कि प्रियंका निक को अपनी मां मधु चोपडा़ से मिलाने के लिए मुंबई लेकर आई हैं। प्रियंका निक को अपने जुहू वाले घर लाईं और मां से मिलवाया। इस दौरान प्रियंका और निक दोनों मीडिया के कैमरे से बचते रहे लेकिन बच न सके। दोनों को एक साथ देख कर अब लोगों को ये बात कन्फर्म हो गई है कि दोनों के बीच कुछ तो खिचडी़ जरूर पक रही है।

ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग मुंबई में स्पॉट हुईं देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़,इस वजह से लेकर पहुंची अपने घर

प्रियंका के नए घर का हिस्सा बने निक

कहा जा रहा है कि प्रियंका निक जोनस को अपनी मां और फ्रेंड्स से मिलवाने इंडिया लेकर आईं पर खबर ये भी सामने आ रही है कि प्रियंका ने वर्सोवा में एक नया घर खरीदा है। प्रियंका ने नया घर खरीदने की खुशी में एक पार्टी रखी है जिसे अटेंड करने के लिए दोनों साथ में सुबह-सुबह मुंबई पहुंचे हैं। फिलहाल प्रियंका चोपडा़ इस बार इंडिया आईं तो गौर करने वाली बात ये थी कि वो कार से बाहर निकल कर एक भी तस्वीर नहीं खिंचवाई। जिस कार में दोनों सवार थे उसके शीशे बंद होने के बावजूद प्रियंका और निक की तस्वीरें सामने आ ही गईं। प्रियंका पहले जुहू गईं मां से मिलने और फिर निक को लेकर अपने वर्सोवा वाले नए घर पहुंचीं।

ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग मुंबई में स्पॉट हुईं देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़,इस वजह से लेकर पहुंची अपने घर

इस तरह दोनों में बढी़ नजदीकियां

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लगभग पिछले दो महीने से कहीं न कहीं स्पॉट हो रहे हैं। दोनों का एक साथ कई पर पब्लिक अपीयरेंस देख फैंस भी अंदाजा लगाने लगे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक 2017 में आयोजित मेट गाला समारोह में मिले थे। फिर दोनों में बातचीत और अक्सर मिलने का सिलसिला बढा़ और अब दोनों के बीच नजदीकियां साफ देखी जा सकती हैं। निक जहां भी जाते हैं प्रियंका हमेशा ही उनके साथ दिखती हैं। फिलहाल दोनों ने अब तक रिलेशनशिप में होने की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। मालूम हो कि निक प्रियंका से दस साल छोटे अमेरिकी सिंगर हैं।  

ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग मुंबई में स्पॉट हुईं देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़,इस वजह से लेकर पहुंची अपने घर

ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग मुंबई में स्पॉट हुईं देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़,इस वजह से लेकर पहुंची अपने घर

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, पोस्ट पर की ये बात

फिर बॉयफ्रेंड निक जोनस संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk