features@inext.co.in

KANPUR: हाल के महीनों में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों के रिलेशनशिप के अलावा सगाई और शादी तक की बातें हो रही हैं। अभी हाल ही में प्रियंका की एंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हुई। और फिर इन सबके बीच गुरुवार देर रात निक जोनस अपने मॉम और डैड के साथ इंडिया पहुंचे तो एक बार फिर प्रियंका और निक को लेकर चर्चा तेज हो गई।

प्रियंका मंगेतर निक जोनस को लेने पहुंची एयरपोर्ट,आज कर रही हैं सगाई

एयरपोर्ट पर मधु चोपड़ा

अभी कुछ ही वक्त पहले भी निक इंडिया का दौरा कर चुके हैं। तब वो खुद प्रियंका चोपड़ा के साथ ही इंडिया आए थे। अब वो अपनी फैमिली के साथ दोबारा इंडिया आए हैं तो जाहिर सी बात है कि दोनों के रिश्ता आगे बढ़ रहा है। इंडिया आने पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा निक और उनके पेरेंट्स को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं। हाल ही में सिंगापुर से प्रियंका के कुछ फोटोज और वीडियोज भी सामने आई थीं, जिसमें प्रियंका निक जोनस के साथ डांस करती हुई नजर आ रही थीं।

प्रियंका मंगेतर निक जोनस को लेने पहुंची एयरपोर्ट,आज कर रही हैं सगाई

पर्सनल मतलब पर्सनल

हालांकि, एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी एंगेजमेंट की खबर पर कहा था, 'मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा बाहर नहीं बताना चाहती। मैं एक लड़की हूं और यह मेरा अधिकार है कि मैं उसे अपने पास ही रखूं। मेरा परिवार, मेरे दोस्ती, मेरे रिश्ते ऐसी चीजें है, जिन्हें मुझे डिफेंड या किसी को समझाना नहीं है। आज की खबरें कल की रद्दी होंगी।' इस साल दीपिका और रणवीर सिंह की शादी भी होनी है। ऐसे में देखना होगा कि प्रियंका इसी साल शादी करती हैं या फिर इसके लिए अभी वेट करेंगी।

इंगेजमेंट पार्टी के पहले प्रियंका-निक दिखे डिनर डेट पर, जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत है करीब डेढ़ करोड़ रुपये, ये हैं इसकी खूबियां

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk