मुंबई (ब्यूरो)। प्रियंका चोपड़ा की सिंगल लाइफ को लेकर जो थोड़ा-सा शक बचा था, उसे बुधवार को खुद प्रियंका चोपड़ा ने साफ कर दिया। कई दिनों से अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोंस के साथ रिलेशनशिप को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बाकायदा एलान कर दिया कि उनका माई मैन कौन है। 
सोशल मीडिया पर प्रियंका ने बुधवार को अपनी गोवा यात्रा की एक तस्वीर साझा की। इसमें वे खुद नहीं, बल्कि दो लोग हैं, जो कैमरे की ओर पीठ करके समुद्र की लहरें देख रहे हैं। इनमें से एक को निक जोंस और दूसरे को प्रियंका के भाई सिद्धार्थ के तौर पर पहचाना गया। 
इस तस्वीर पर प्रियंका ने लिखा है, 'माई फेवरेट मैन यानी मेरी जिंदगी के दो पसंदीदा लोग'। निक जोन को प्रियंका इस बार मुंबई घुमाने लाई हैं। उन्होंने अपनी मां मधु तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भी निक जोंस को मिलवा दिया है। बाद में प्रियंका परिवार के साथ निक जोंस को लेकर गोवा पहुंची, जहां उनके साथ परिणीति भी रहीं। वहां डिनर टेबल पर सब साथ-साथ नजर आए।

मुंबई (ब्यूरो)। प्रियंका चोपड़ा की सिंगल लाइफ को लेकर जो थोड़ा-सा शक बचा था, उसे बुधवार को खुद प्रियंका चोपड़ा ने साफ कर दिया। कई दिनों से अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोंस के साथ रिलेशनशिप को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बाकायदा एलान कर दिया कि उनका माई मैन कौन है। 

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर: सोशल मीडिया पर प्रियंका  ने बुधवार को अपनी गोवा यात्रा की एक तस्वीर साझा की। इसमें वे खुद नहीं, बल्कि दो लोग हैं, जो कैमरे की ओर पीठ करके समुद्र की लहरें देख रहे हैं। इनमें से एक को निक जोंस और दूसरे को प्रियंका के भाई सिद्धार्थ के तौर पर पहचाना गया। 

 तस्वीर पर प्रियंका ने लिखा है, 'माई फेवरेट मैन यानी मेरी जिंदगी के दो पसंदीदा लोग'। निक जोन को प्रियंका इस बार मुंबई घुमाने लाई हैं। उन्होंने अपनी मां मधु तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भी निक जोंस को मिलवा दिया है। बाद में प्रियंका परिवार के साथ निक जोंस को लेकर गोवा पहुंची, जहां उनके साथ परिणीति भी रहीं। वहां डिनर टेबल पर सब साथ-साथ नजर आए।

ये भी पढ़ें: प्रियंका ने आकाश अंबानी और श्लोका को मेंहदी सेरेमनी की दी बधाई, तो फैंस बोले निक से शादी कब करोगी

ये भी पढ़ें: प्रियंका-निक के साथ गोवा से लौटीं परिणीति, बोलीं- ये था फैमिली ट्रिप


Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk