varanasi@inext.co.in

VARANASI : लंका से गोदौलिया तक कांग्रेस के रोड शो के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद मांगा. बुधवार शाम करीब 6.20 बजे कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी लंका स्थित बीएचयू गेट पर पहुंचीं. जहां मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनका रोड शो शुरू हुआ, विभिन्न रास्तों से होकर गोदौलिया पर पहुंचते ही समाप्त हो गया. इसके बाद

लोकसभा चुनाव 2019 : प्रियंका गांधी ने रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ से लिया आशीर्वाद

श्रीकाशी विश्वनाथ पहुंची

प्रियंका गांधी कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ पहुंची. मंदिर में ब्राह्माणों के मंत्रोच्चार के बीच प्रियंका गांधी ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से चुनाव में सफलता का आशीर्वाद मांगा. इसके बाद कांग्रेस महासचिव कोतवाली स्थित बाबा काल भैरव मंदिर में हाजिरी लगाई. मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर बाबा से आशीर्वाद लिया. इसके बाद देर रात दिल्ली रवाना हो गयीं.