करेंगे प्रियंका से request
बिरसा जू के डायरेक्टर एके पात्रा ने बताया- प्रियंका चोपड़ा ने दो साल के लिए बिरसा जू की एक शेरनी को गोद लिया था। जुलाई में दो साल का टेन्योर पूरा होनेवाला है। हमलोग जून में फिर से प्रियंका चोपड़ा के सेक्रेटरी से कॉन्टैक्ट करेंगे और प्रियंका चोपड़ा से और दो साल के लिए सरस्वती सुंदरी को गोद लेने के लिए रिक्वेस्ट करेंगे। साल 2011 में भी जब शेरनी को प्रियंका चोपड़ा ने गोद लिया था, उस समय भी उनके सेक्रेटरी ने ही सारी फॉर्मेलिटीज पूरी की थी।

दो लाख दिए थे प्रियंका ने
प्रियंका चोपड़ा को शुरू से ही एनिमल्स से काफी लगाव रहा है। दो साल पहले प्रियंका ने अपने सेक्रेटरी के थ्रू बिरसा जू मैनेजमेंट से कॉन्टैक्ट करके शेरनी को गोद लिया था। उन्होंने पूरे दो साल तक इस शेरनी के रहने, खाने और देखरेख के सारे अरेंजमेंट्स के लिए दो लाख रुपए का ड्राफ्ट बिरसा जू को दिया था। प्रियंका चोपड़ा एक बार भी अपनी इस शेरनी को देखने के लिए नहीं आईं, लेकिन इस दौरान हमेशा उसका हालचाल लेती रहीं।

धौनी से भी करेंगे contact
एके पात्रा ने बताया- हमलोग इंडियन टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी से भी कॉन्टैक्ट करेंगे और उनसे जू के किसी एनिमल को गोद लेने की रिक्वेस्ट करेंगे। हालांकि, जब सुदेश महतो फॉरेस्ट मिनिस्टर थे, उस समय उन्होंने धौनी को जू के सभी एनिमल्स को गोद लेने की रिक्वेस्ट की थी। उस समय धौनी ने कुछ भी अश्वासन नहीं दिया था।