-मंगलवार को पहुंचे वीसी, किया निरीक्षण

-दैनिक जागरण- आई नेक्स्ट ने उठाया था मुद्दा

GORAKHPUR: शहर के गोलघर में बने जीडीए टॉवर की बदहाली दूर होगी। जीडीए टॉवर में व्यापारियों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। मंगलवार को जीडीए वीसी अमित सिंह बंसल ने जीडीए टॉवर का निरीक्षण किया। मातहतों संग पहुंचे वीसी ने एक-एक समस्या के बारे में डिस्कशन करते हुए जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। टॉवर में दुकान आंवटित कराने वाले बिजनेसमैन से भी वीसी मिले। वीसी ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को बहाल करते हुए टॉवर की रौनक बढ़ाई जाएगी। जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने उठाई समस्या

जीडीए ने गोलघर में टॉवर का निर्माण कराया है। दुकानों का आवंटन करने के दौरान जो वादे व्यापारियों से किए गए थे। उनको पूरा नहीं किया गया। लावारिस हाल पड़े शापिंग काप्लेक्स की सुधि अफसर नहीं ले रहे थे। दुकानें लेकर सुविधा की राह देख रहे व्यापारी समस्याओं को दूर करने के लिए जीडीए अधिकारियों का चक्कर लगाते रहे। शाम ढलते ही जीडीए टावर शराबियों का अड्डा बन जाता है। दिन में खाली पड़ी दुकानों में प्रेमी जोड़ों का कब्जा रहता है। जीडीए टॉवर की समस्याओं को देखते हुए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद वीसी ने जल्द प्रॉब्लम साल्व करने का आश्वासन दिया। मंगलवार दोपहर वीसी ने टॉवर का निरीक्षण करने पहुंचे। एक घंटे से ज्यादा समय तक टॉवर में मौजूद रहे वीसी ने कोने-कोने का निरीक्षण किया। इस संबंध में प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश भी इंजीनियर्स को िदया।

वर्जन

जीडीए टॉवर की समस्याएं दूर की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां सामने आई है। उनको दूर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द यहां की प्रॉब्लम साल्व हो जाएगी।

अमित सिंह बंसल, जीडीए वीसी