स्वराज संवाद के राष्ट्रीय संयोजक बनारस के मीडिया से मुखातिब

केजरीवाल, मोदी और अखिलेश पर साधा निशाना, की योजनाओं पर चर्चा

<स्वराज संवाद के राष्ट्रीय संयोजक बनारस के मीडिया से मुखातिब

केजरीवाल, मोदी और अखिलेश पर साधा निशाना, की योजनाओं पर चर्चा

VARANASI: varanasi@inext.co.in

VARANASI: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की स्थिति बैल की तरह है। वही बैल जिसके पास दिमाग तो नहीं होता, हां बल जरूर होता है। आम आदमी पार्टी के पास म्7 सीटों का बल है लेकिन बुद्धि नहीं है। इसका नतीजा दिल्ली में चल रही गतिविधियों के रूप में सामने आ रहा है। इसे आप झंझटिया सरकार भी कह सकते हैं। यह कहना है स्वराज संवाद के राष्ट्रीय संयोजक प्रो। आनंद कुमार का। प्रो। आनंद पराड़कर भवन में बुधवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने दिल्ली के साथ केन्द्र और यूपी सरकार भी निशाना साधा। कहा कि उप्र और बिहार भ्रष्टाचार का महाकुंभ बना हुआ है। उप्र में युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद स्थिति खराब है। यहां के जितने भी अधिकारी नोएडा में नियुक्त हैं ज्यादातर पर सीबीआई की जांच बैठी हुई है। उधर इस वक्त मोदी कॉरपोरेट घरानों की सेवा में लगे हुए हैं जिसके चलते उनकी अपनी पार्टी पर से पकड़ फिसल रही है।

क्फ् जून से किसान यात्रा

प्रो। आनंद ने बताया कि क्फ् जून को जय किसान अभियान यात्रा की शुरुआत होगी जिसका नेतृत्व योगेन्द्र यादव करेंगे। इसमें राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए पूरे भारत का भ्रमण होगा जिसमें अभी तक आधे भारत का भ्रमण हो चुका है। इसी क्रम में चार जून को नागरी नाटक मंडली में स्वराज संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें ख्0 जिलों के लोग शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में योगेन्द्र यादव भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा इस वक्त लोग शिक्षा का अंधाधुंध व्यवसायीकरण हो रहा है। शिक्षा कमाने का जरिया बन चुकी है इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर भी कार्य स्वराज करेगी। इस मौके पर एमपी सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, सुनील यादव, एस। मिश्र, रविन्द्र दूबे, योगेश के शरी आदि उपस्थित थे।