झारखंड कांग्रेस में घमासान, दो विधायकों ने सुखदेव पर लगाए गंभीर आरोप, कहा

हटाने की मांग को लेकर जाएंगे दिल्ली, सोनिया से करेंगे मुलाकात

RANCHI (14 Oct) : झारखंड कांग्रेस में भूचाल आ गया है। पार्टी के दो विधायकों ने अपने अध्यक्ष सुखदेव भगत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा के बाद विरोध के जो स्वर मद्धम थे, वे अब मुखर हो चुके हैं। पार्टी विधायक मनोज यादव और इरफान अंसारी ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका। दोनों ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन बुलाकर सुखदेव भगत को हटाने की मांग रखी।

विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव जब जेल गये थे, तो उन्हें राहत दिलवाने के नाम पर उनकी पत्नी और मौजूदा विधायक निर्मला देवी से सुखदेव भगत ने क्0 लाख रुपए घूस लिया था। उन्होंने पैसा लेकर कमेटी में पद दिया है।

इस मौके पर मनोज यादव ने कहा कि सुखदेव गैर जिम्मेवार, अदूरदर्शी और अक्षम अध्यक्ष हैं। कमेटी में चाटूकारों और जनाधारहीन लोगों को महत्वपूर्ण पद पर बिठाया गया है। समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। सुखदेव राजनीति को न कभी गंभीरता से लेते हैं और न ही उस पर चर्चा करते हैं। वह सिर्फ महंगे जूते, चश्मे, महंगे होटल और गाड़ी तथा विदेश यात्रा पर ही फोकस करते हैं। हमेशा इसी जुगाड़ में लगे भी रहते हैं। बिना जनाधारवाले व गणेश परिक्रमा करने वाले लोगों या फिर जिन्होंने सुखदेव को ये सब उपलब्ध कराया, उन्हें कमेटी में पद दे दिया। पार्टी लोहरदगा से प्रदेश कार्यालय तक सिमट कर रह गई है। जिनके बूथों पर कांग्रेस को क्0-क्भ् वोट भी नहीं मिले, वे उपाध्यक्ष और महासचिव बन बैठे हैं। ख्क् में से क्फ् महासचिव रांची जिले से हैं। कई ऐसे लोग जिन्हें जनता ने नकार दिया वे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हो गए।

दोनों नेताओं ने कहा कि वे सुखदेव भगत को हटाने की मांग को लेकर जल्द ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे।

इस मौके पर मंजू हेंब्रम, अजय राय व मानस सिन्हा भी मौजूद थे। अजय राय को पार्टी से निष्कासित किया गया है। अजय राय ने कहा कि जिन चालीस लोगों को पद दिया गया है, उन्होंने मिलकर पार्टी को भ्00 वोट भी नहीं दिलवाया था। मानस सिन्हा ने कहा कि क्फ्8 की कमेटी में क्0 लोहरदगा से और ब्0 लोग रांची जिला से हैं। सात ऐसे लोग हैं जो दो पदों पर हैं।