- शमसाबाद में महिला के घर में करा रहे थे पूजा-पाठ

शमसाबाद: कस्बा के अंबेडकर पार्क के पास आठ युवक एक महिला के घर पहुंचे और पूजा कराने लगे। धर्म परिवर्तन की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सभी युवकों की पिटाई लगा दी। दो युवक भाग गए। आधा दर्जन युवकों को पुलिस को सौंप दिया है। महिला के देवर की तहरीर पर युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

परिवर्तन की सूचना पर आधा दर्जन युवकों को धुना

कस्बा शमसाबाद के अंबेडकर पार्क स्थित सुनीता पत्नी विजय सिंह के घर बुधवार की दोपहर में आधा दर्जन से अधिक युवक पहुंचे और पूजा पाठ करने लगे। इधर, करीब दो बजे धर्म परिवर्तन होने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। आसपास के लोगों की मदद से युवकों को पकड़ लिया और इनकी धुनाई लगा दी। दो युवक भाग गए। आधा दर्जन युवकों को थाने पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया। सीओ अशोक कुमार ने पूछताछ की। युवकों ने अपने नाम क्रमश: सूरज, संजय, माइकल, महेश चंद, ब्रजेश, सुन्दर सिंह बताए। यह सभी छत्तीगढ़, मध्यप्रदेश और आगरा के रहने वाले हैं। सीओ घटनास्थल पर भी गए। वहां लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। इधर, थाने पहुंचे भाजपा नेता अशोक लवानिया, डिम्पी बजरंगी, वीरेश, संदीप गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, सोनू पंडित, हीरा सिंह आदि ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ, फतेहाबाद अशोक कुमार सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। महिला सुनीता के देवर बबलू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।