- संडे को आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की कचहरी में आयोजित हुई बैठक

>DEHRADUN: संडे को राज्यभर से तमाम आंदोलनकारी देहरादून में थे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर उपेक्षा का आरोप लगाया। आंदोलनकारियों ने आग्रह के बाद भी सीएम की ओर से वार्ता नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। इस बावत कचहरी स्थित शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद के बैनर तले बैठक संपन्न हुई।

चरणबद्ध तरीके से होगा आंदोलन

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष यशवंत सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री आंदोलनकारियों को मिलने के लिए समय तक नहीं दे पा रहे हैं। सरकार से वार्ता के लिए सात सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया जाएगा। उन्होंने आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के लिए अध्यादेश जारी किए जाने की मांग की। बैठक में राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विनोद चमोली, रामलाल खंडूरी, धर्मपाल रावत, धमर्ेंद्र सिंह पडियार, पूरन चंद पांडेय, भूपेंद्र देव, भूपेंद्र कंडारी, गणेश डंगवाल आदि मौजूद रहे।

::बैठक में ये प्रस्ताव पारित हुए :::

- सरकार समस्याओं का निराकरण नहीं करेगी तो चरणबद्ध आंदोलन होगा।

- आंदोलन के पहले चरण में 9 जून को गांधी पार्क में होगा धरना प्रदर्शन।

- सात सदस्यीय संयोजक मंडल करेगा मंत्रियों व विधायकों से बातचीत।

- सीएम खुद रहे हैं आंदोलनकारी, फिर भी नहीं हो पा रहा समस्याओं का समाधान।

- ब्यूरोक्रेसी सरकार को कर रही है गुमराह।