- कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर लगाया महंगाई बढ़ाने का आरोप

- एस्लेहॉल चौक पर पुतला दहन कर जताया विरोध

DEHRADUN: महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। देहरादून महानगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के साथ एस्लेहॉल चौक पर केन्द्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार पर आम जनता को लूटने का आरोप लगाया।

औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचा रही सरकार

महानगर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम पदाथरें और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। जिससे गरीब उपभोक्ता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार का यह कदम जहां एक ओर महंगाई को बढ़ाने वाला है वहीं दूसरी ओर रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि सीधे-सीधे औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है।

आम जनता को लूट रही सरकार

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद केन्द्र सरकार रसोई गैस तथा पेट्रोलियम पदाथरें की कीमत बढ़ाकर आम आदमी को लूट रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से एस्लेहॉल चौक तक नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिसके बाद केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, अशोक कोहली, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, दीप बोहराए, भरत शर्मा, राजेश शर्मा, संजय काला, बलवीर सिह रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।