कांग्रेसियों ने दी थाने में तहरीर, पुलिस जांच में जुटीएसडीएम ने नई प्रतिमा लगवाने का दिया आश्वासन

शिकोहाबाद : करीब चार दशक पुरानी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को बुधवार रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा तोड़ने की जानकारी होते ही लोगों में उबाल पैदा हो गया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने घटना की ¨नदा करते हुए थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है।

मुहल्ला गढ़ैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पं। जवाहरलाल नेहरू की 45 वर्ष पुरानी प्रतिमा लगी हुई है। गुरुवार को स्कूल खुला तो छात्र-छात्राओं की नजर प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा टूटी देख छात्रों ने शिक्षकों को प्रतिमा तोड़ने की जानकारी दी। पं। नेहरू की मूर्ति खंडित किए जाने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा तोड़ने को लेकर लोगों में उबाल पैदा हो गया। कांग्रेसी भी पहुंच गए और इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रतिमा खंडित करने की तहरीर दी है। एसडीएम रविन्द्र सिह, क्षेत्राधिकारी श्यामकांत मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा खंडित किए जाने पर आक्रोश जताया। घटना की तीव्र ¨नदा की। जिलाध्यक्ष ने कहा 24 घंटे के अंदर नई प्रतिमा नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।

महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाम जिलानी एवं अजय शर्मा, शफात खांन राजू, हाजी नसीर अहमद, उमाकांत पचौरी, सुरेंद्र नागर, संदीप तिवारी, राधेश्याम बघेल, शकील कुरैशी, प्रकाश निधि गर्ग, श्रीमती कुसुम सिंह, मिर्जामुजफ्फर बेग, रिक्कीराज, मधु शर्मा, नुरुल हुदा लाला राईन ने घटना की ¨नदा करते हुए प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।