- रोज बदलेंगे पेट्रोल व डीजल के दाम

- पब्लिक ने बताया अच्छा है फैसला, पेट्रोल पंप मालिकों ने कहा होगा नुकसान

मेरठ। पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार से रोजाना बदलाव शुरू हो गया है। अब हर रोज बाजार के भाव के साथ पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी व कमी होगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से पब्लिक तो खुश है। पर पेट्रोल पंप मालिक परेशान है। वे इस नियम से नुकसान की बात कह रहे हैं।

वर्जन

सरकार ने यह बहुत अच्छा किया है। कम से कम अब पेट्रोल के दाम पर ज्यादा बढ़ोत्तरी तो नहीं होगी। पेट्रोल सस्ता होगा। इससे बहुत सारी घरेलू उपयोग की वस्तु भी सस्ती हो जाएंगी।

अतुल

पेट्रोल के दाम तो कम होने ही चाहिए। अन्य देशों के मुकाबले हमारे देश में पेट्रोल व डीजल के दाम बहुत अधिक हैं। सरकार ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है।

विक्रम

सरकार ने रोज दाम बढ़ने का नियम तो बना दिया है। अब बाजार के हिसाब से पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे और कम होंगे। देखते है पेट्रोल सस्ता होता है या फिर महंगा। क्योंकि बाजार में रोज दाम बढ़ते और घटते रहते हैं।

राम पाल

पेट्रोल व डीजल के दाम सस्ते हो तो इससे पब्लिक के दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी सस्ती होंगी। फैसला तो अच्छा है। पर इनके रेट बाजार के हिसाब से होंगे। इससे फायदा भी होगा और नुकसान भी होगा।

जतिन राणा

सरकार ने नियम बनाया है तो मानना तो पड़ेगा ही। इससे पब्लिक को तो फायदा होगा। पर हम लोगों को इससे नुकसान होगा। क्योंकि एक दो लीटर तेल तो आता नहीं है। टैंकर में तेल आता है।

एके तिवारी , मैनेजर रतिराम खूबचंद पेट्रोल पंप दिल्ली रोड

सरकार के नियम का पालन करना पड़ेगा। भले ही हमें नुकसान हो। हर दिन सुबह छह बजे रेट लिस्ट लगा दी जाएगी। जिससे जनता को परेशानी न हो

एसएल गुप्ता, रमन एंड कंपन फ्यूल स्टेशन

पेट्रो कंपनियों के इस फैसले का फिलहाल पेट्रोल पंप स्वागत कर रहा है। अभी देखा जाएगा कि कहीं कारोबारी का नुकसान तो नहीं हो रहा है, यदि कारोबारी का नुकसान नहीं है तो हमें कोई परेशानी नहीं हैं।

राकेश जैन, अध्यक्ष, मेरठ पेट्रालियम डीलर्स एसोसिएशन