- शहीदों के सम्मान में निकले कैंडिल मार्च

फीरोजाबाद: कश्मीर में सैनिक शिविर पर हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ आम जनमानस का गुस्सा उबाल पर है। वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी जारी है। शुक्रवार को कई स्थानों पर कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला दहन कर शांति दिवस मनाया गया।

शहर में शुक्रवार की शाम विश्व वाल्मीकि धर्म परिषद द्वारा कैंडल मार्च शास्त्री मार्केट से निकाला गया। जो परिषद के प्रमुख अध्यक्ष चौ। विवेक वाल्मीकि के नेतृत्व में सेंट्रल चौराहा, गांधी पार्क चौराहा और बस स्टेंड होते हुए सुभाष तिराहा जाकर सभा में बदल गया। यहां पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए उसे आतंकी देश घोषित करने की मांग की। राजरानी जूनियर हाईस्कूल उसायनी में छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें पूर्व सैनिक शरणपाल शर्मा, अविनाश शर्मा, श्रीमती स्वर्ण कुमारी मिश्रा, देवयानी भारद्वाज, सुधाकर शर्मा, भावित शर्मा आदि शामिल हुए।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बाजार समिति जलेसर रोड के अध्यक्ष रमाशंकर रावत के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। विजय सिंह मोनू महेश पूरन, अमित गुप्ता, पवन राठौर, हरीशंकर राठौर, रवींद्र यादव, सुनील जादौन, प्रदीप यादव शामिल रहे। भारतीय व्यापार मंडल ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, संतोष बघेल, मोहित शर्मा, रामकुमार गुप्ता, लकी गर्ग, आकाश शर्मा, मयंक उपाध्याय, इमरान खान, कन्हैया गुप्ता, बॉबी यादव मौजूद थे। भारतीय सवर्ण संगठन युवा प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष निशांत गर्ग के नेतृत्व में भी पुतला और पोस्टर सुभाष तिराहे पर दहन हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, रवींद्र सिंह परिहार, मनोज भटनागर, गोपाल शर्मा, अस्मित पाठक, विश्वास त्रिपाठी, विशाल गुप्ता, डा.अखिलेश शर्मा, विजेंद्र सक्सैना, डीपी यादव, पंकज बघेल, डा.अशोक शर्मा ने नारेबाजी की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस युवा बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष मु.हुजैफा शेख के निवास पर शोकसभा में सैनिकों के शहीद होने पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। नितिन कुमार, दीपक शर्मा, पंकज जैन, धर्मेंद्र जैन, अब्दुल जब्बार, मु.अलीम, मुजीब खां, मुफ्ती अमिर मौजूद रहे। वैचारिक क्रांति पार्टी के कृष्ण गोपाल कश्यप, बबलू निषाद, संतोष झा, राजेश, योगेंद्र, गौरव, सत्यप्रकाश, वीपी परिहार, गुडडू देवी, हेमंत निषाद आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शिकोहाबाद: जनकल्याण समाज सेवी संस्था ने अध्यक्ष पियूष अग्रवाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया।

एका में हुआ हवन

एका के मुस्तफाबाद चौराहे पर शहीदों की आत्मशांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। गौ रक्षा समिति के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। हवन आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने किया। इसमें प्रधान मनोज यादव, उपेंद्र यादव, नरेश यादव, डा। भूरे सिंह, महेश कुमार, अशोक यादव, कालू भाई, सत्येंद्र यादव, ओंकार सिंह, संजू सिंह, अवधेश कुमार, जयप्रकाश, चंद्रभान सिंह मौजूद रहे।