BAREILLY:

कैंटोनमेंट एरिया स्थित ओल्ड ग्रांट बंगला 'ओजीबी' में चल रहे अवैध स्कूलों की खबर पर शहरवासियों ने बेबाकी से राय जाहिर की। सभी का मानना है कि सिर्फ ओजीबी में ही नहीं बल्कि शहर में भी कई स्कूल चल रहे हैं, जो जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए हैं, जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

एफबी - बेहतरीन खबर प्रकाशित हुई है। ओल्ड ग्रांट बंगला के अलावा शहर में भी कई स्कूल धोखे से जमीन कब्जा कर संचालित किए जा रहे हैं।

रजनीश सक्सेना

एफबी - खोजी पत्रकारिता इसी को कहते हैं। ऐसे अवैध स्कूलों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।

गौरव तिवारी

एफबी- शिक्षा अब व्यवसाय हो गई है। बेइमानों का ही शिक्षा पर कब्जा हो गया है। अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।

अनिल कुमार श्रीवास्तव

एफबी - शिक्षा जगत का यही हाल हर कहीं है। कैंटोनमेंट एरिया ही नहीं शहर में भी स्कूलों की जांच हो तो कई बड़े खुलासे होंगे।

पारस शारदा गुप्ता

व्हाट्सएप - ऐसे स्कूल संचालकों माफ नहीं करना चाहिए। इन पर सख्त कार्रवाई हो ताकि अन्य संचालकों को भी सबक मिल सके।

चंद्रपाल गुप्ता

व्हाट्सएप - उद्देश्य परिवर्तन कर स्कूल संचालन गलत है। बिशप कोनराड सीनियर सेकेंड्री स्कूल सेना की जमीन पर नहीं ओजीबी में संचालित है।

प्रमोद कुमार सिंह

व्हाट्सएप - बिशप कोनरॉड स्कूल स्कूल पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी नहीं थी। बेटे का एडमिशन कराना था, अब विकल्प तलाशूंगा।

आचार्य प्रदीप द्विवेदी