बीती बात भुलाकर नए रिश्ते बनाने का पर्व। दीपावली को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व माना जाता है। अंधेरे में जगमग करती खुशियों की होली। डॉक्टर, इंजीनियर से लेकर आईएएस ऑफिसर्स तक को 'चमचमाते' गिफ्ट दिए जाते हैं, ताकि इसी बहाने सालों भर उनका बिजनेस 'जगमग' करता रहे। कुछ साल पहले तक चॉकलेट, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स के पैकेट्स दिए जाते थे, पर अब जमाना हाईटेक हुआ, तो गिफ्ट के पैकेट भी बदल गए। अब सोने की चेन, हीरे की अंगूठी से लेकर एलसीडी, फ्रिज, कैमरे तक दिए जाते हैं। अगर किन्हीं को बड़ा पैकेट लेने में हेजिटेशन है, तो उनके लिए भी ऑप्शन है। छोटे से इनवेलप में चेक या कैश उपहारस्वरूप दिए जाते हैं। किसी को शक भी नहीं और मनपसंद गिफ्ट भी मिल जाता है। दीपावली ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, गिफ्ट लेन-देन के बाजार में उसी तेजी से 'धमाके' भी हो रहे हैं।

जैसे देव, वैसे गिफ्ट

इन दिनों सोना 28 हजार रुपए प्रति ग्राम के आस-पास चल रहा है। लोग चेन स्नेचिंग व रेट हाई होने की वजह से चेन नहीं खरीद रहे। इस टाइम में भी कांट्रैक्टर्स की ओर से इंजीनियर साहब को चेन गिफ्ट किया जा रहा है। लाइटवेट डायमंड की ज्वेलरी भेंट की जा रही है। आईएएस ऑफिसर्स की बीवी के लिए कंपनियां सोने और डायमंड की ज्वेलरी खरीद रही हैं। सरकारी दफ्तरों में सप्लाई करने वाले ऑफिसर्स को डिमांड के अनुसार गिफ्ट पहुंचाया जा रहा है। कारपोरेट सेक्टर में अब नया ट्रेंड आ गया है। अब एलसीडी, फ्रिज, एसी, कार, क्लब मेंबरशिप, आई फोन जैसी चीजें गिफ्ट की जा रही हैं। कंपनियां अपने कर्मचारियों और क्लाइंट को दीपावली का तोहफा देने को तैयार हैं। जैसे देव, वैसी पूजा की तर्ज पर गिफ्ट दिया जा रहा है। क्लाइंट के लिए अच्छे गिफ्ट हैं, तो कर्मचारियों व अधिकारियों को भी पद के हिसाब से गिफ्ट के लिए सेलेक्ट किया गया है। टेलिकॉम कंपनी के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि दीपावली खुशी का त्योहार है। इसमें हमलोग मिल-जुलकर खुशियां बांटते हैं। अपने कल्चर के अनुसार हमलोग किसी के यहां खाली हाथ नहीं जाते। गिफ्ट और मिठाई लेकर जाते हैं। हमलोगों ने तैयारी कर रखी है, बस दीपावली का इंतजार है।

मजबूत होती है फ्रेंडशिप

कारपोरेट कल्चर में कारपोरेट गिफ्ट का चलन है। इसके लिए खास लोगों को खास गिफ्ट दिया जाता है। हर सेक्टर में फ्रेंड्स की कैटेगरीज डिसाइड है। इसमें बिजनेस फ्रेंड, पर्सनल फ्रेंड, ऑफिशियल फ्रेंड और बड़े अधिकारी आते हैं। हर के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। बिल्डिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया, पटना चैप्टर के अध्यक्ष मणिकांत ने बताया कि इस बार दोस्तों के लिए हम दिल्ली से गिफ्ट मंगवा रहे हैं। कैटेगरी वाइज हमने डिसाइड किया है कि किसे, कौन-सा गिफ्ट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे फ्रेंडशिप मजबूत होती है। वहीं, सीमेंट कंपनियों में इसके लिए अलग से बजट बनाया गया है। लोकल अधिकारियों ने हर लेवल पर हेड ऑफिस को फ्रेंड्स लिस्ट भेज दिया है, जिसके मुताबिक गिफ्ट प्रोवाइड किया जाएगा। एक ऑफिसर्स ने बताया कि इस लिस्ट में गवर्नमेंट ऑफिसर्स से लेकर रिटेलर व अन्य फ्रेंड्स भी शामिल हैं। उनका मानना है कि गवर्नमेंट सेक्टर से हमारी बड़ी डील होती है। ऐसे में उनसे रिलेशन बनाए रखने के लिए ऐसा करना पड़ता है।

भुनाने को हर सेक्टर तैयार

टेलिकॉम सेक्टर भी दीपावली को लेकर तैयार है। यहां भी सीमेंट सेक्टर की तरह फ्रेंड्स लिस्ट तैयार की गई है। दीपावली आते ही लोकल अधिकारियों को गिफ्ट मुहैया करा दिया जाएगा, जो इसे फ्रेंड्स सर्किल में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। उधर, लोकल लेवल पर भी कारपोरेट कंपनियों ने इसके लिए तैयारी कर रखी हैं। अहलूवालिया एंड अहलूवालिया कंपनी के मोहित अहलूवालिया ने बताया कि हमलोगों का बजट बड़ा नहीं होता है। हमलोग छोटी कंपनियां हैं, इसलिए सभी फ्रेंड्स को मिठाई और ड्राई फूड्स थाली गिफ्ट करेंगे। फ्रेंड्स की लिस्ट तैयार है और हमलोगों को बस दीपावली का इंतजार है।

Friends

बिजनेस फ्रेंड, पर्सनल फ्रेंड, कारपोरेट फ्रेंड, गवर्नमेंट ऑफिसर्स फ्रेंड, ऑफिस कलिग्स, क्लाइंट फ्रेंड, आईएएस ऑफिसर्स आदि।

Gifts

सोने व डायमंड की ज्वेलरीज, कार, लैपटॉप, टीवी, एलसीडी, ब्लैकबेरी, आई फोन व अन्य मोबाइल, मिठाई, ड्राई फूट्स थाली, चॉकलेट, ट्रैवल ट्रिप, शॉपिंग गिफ्ट वाउचर, आई पैड, नोटबुक आदि।