सिनाई के पर्वतीय इलाके में

मिस्र के शर्म-अल शेख से रूसी एयरलाइंस का एयरबस 321 विमान ने लाल सागर के पर्यटक स्थल शर्म अल शेख से उड़ान भरा था। वह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के लिये रवाना हुआ था, लेकिन वह बीच में ही मध्यवर्ती सिनाई के पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे इस विमान में सवार चालक समेत सभी 224 यात्रियों की मौत हो गई। ऐसे में इस विमान हादसे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। राष्ट्रपति ने हादसे के तुरंत बाद जांच के लिये दस्ते को मौके पर भेज दिए हैं। उनका कहना है कि जल्द ही विमान हादसे के कारणों का पता चल जाएगा की यह हादसा कैसे हुआ है। इसके बाद उन्होंने इस हादसे को बेहद ही दर्दनाक बताते हुए आज राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। यह पूरे देश की ओर से हादसे में मारे गए लोगों के लिए श्रद्धाजंलि है।

17 बच्चे भी शामिल

वहीं इस हादसे को लेकर मिस्र काफी दुखी है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने इस विमान हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे की जांच के लिये मंत्रिस्तरीय समिति के गठन का आदेश दिए हैं। वह भी रूस के विमान हादसे की गहराई से जांच कराने की बात कह चुके हैं। बताते चलें कि रूस और मिस्र के मारे गए लोगों में 17 बच्चे भी शामिल हैं। विमान का मलबा उत्तरी सिनाई के अल-अरिश शहर के पर्वतीय इलाके में पाया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो हादसे की स्थिति की अगुवाई कर रहे पायलट अमान अल मुकदम का कहना है कि यह दुर्घटना तकनीकि चूक के कारण हुई है। जिससे इतनी बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk