इस संगठन का एक ऑनलाइन विज्ञापन बहुत ही हिट साबित हुआ है। शुक्रवार को इस संगठन ने देश की राजधानी मॉस्को में अपना पहला सार्वजनिक अभियान आयोजित किया। इस संगठन का नारा है "रिप इट ऑफ़" या पुतिन के लिए "फाड़ के फेंक दो"। इस तरह के सैनिकों को मॉस्को वासियों ने पहले कभी नहीं देखा था.

शुक्रवार को क़रीब दो दर्ज़न महिलाओं ने इस संगठन के झंडे तले मॉस्को के पुश्किन चौक पर पुतिन की तस्वीर वाली टीशर्ट पहन पर परेड की। पुतिन की इस फ़ौज की सेनापति थीं मारिया कुर्तिना.

संगठन के सदस्यों का कहना है कि विदेशों में कुछ लोग भले ही पुतिन को कोई महान राजनेता ना मानते हों लेकिन वो अपने आप को पुतिन जैसे प्रधानमंत्री के पाने पर ख़ुशकिस्मत समझते हैं। पुतिन की इस सेना के कुछ सदस्यों ने वाकई पुतिन के प्रति समर्थन दिखाने के लिए अपनी टी शर्टों को फाड़ डाला.

पुतिन के लिए युवा महिलाओं की तरफ से इस तरह का समर्थन पहली बार नहीं आया है। पिछले बरस मॉस्को विश्वविद्यालय की एक दर्ज़न लड़कियों ने पुतिन के लिए एक कलेंडर बनाते के लिए अपनी अर्धनग्न तस्वीरें खिंचवाई थीं। ये उनकी तरफ से पुतिन को उनके जन्मदिन का तोहफ़ा था.

यह सही है कि पुतिन रूस में काफ़ी पसंद किए जाते हैं लेकिन बहुत से लोग इस तरह के समर्थन के बारे में सोचते हैं की ये अचानक अपने आप नहीं हो रहा है.

इन लोगों का मानना है कि अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के पहले पुतिन की छवि को चमकाने और उनके दावे को पुख़्ता करने के लिए इस तरह की चीज़ें आयोजित की जा रही हैं.

International News inextlive from World News Desk