- भिखारीपुर-अमरा मार्ग को फोरलेन करने को आया सिंगल टेंडर हुआ कैंसिल

- मई में फिर होगा प्रॉसेस, तय समय में काम पूरा होने की सम्भावना नहीं

<- भिखारीपुर-अमरा मार्ग को फोरलेन करने को आया सिंगल टेंडर हुआ कैंसिल

- मई में फिर होगा प्रॉसेस, तय समय में काम पूरा होने की सम्भावना नहीं

VARANASI

VARANASI

किसी डेवलपमेंट वर्क का टेंडर लेने के लिए वैसे तो कॉन्ट्रैक्टर में होड़ सी मच जाती है। पर भिखारीपुर-अमरा मार्ग को फोरलेन करने को कॉन्ट्रैक्टर्स कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखा रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि इस वर्क को करने के लिए पिछले हफ्ते सिंगल टेंडर हुआ। मजबूरी में पीडब्ल्यूडी ने उसे कैंसिल कर दिया। अब मई के पहले हफ्ते में फिर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य सड़क निधि से ख्9.8म् करोड़ की लागत से बनने वाला फोरलेन क्ब् मीटर चौड़ा होगा। इसमें ब्.भ् किलोमीटर तक डिवाइडर, किनारों पर इंटरलॉकिंग, यूटिलिटी डक्ट और नाली बनेगी। फोरलेन होने पर सड़क का एरिया करीब क्9 मीटर चौड़ा हो जाएगा। मार्ग का निर्माण अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू हाेना था।

भ्0क् पेड़ों की बलि लेगा फोरलेन

फोरलेन निर्माण शुरू होने पर किनारे लगे भ्0क् पेड़ काटे जाएंगे। इनकी जगह सड़क बनने के बाद वन विभाग पौधे और ट्री गार्ड लगवाएगा। इसके एवज में पीडब्ल्यूडी वन विभाग को ब्क्.भ् लाख रुपये का भुगतान करेगा। पीडब्ल्यूडी ने इसका सर्वे कर लिया है। वन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। विभागीय अफसरों ने बताया कि पेड़ों के काटने पर वन विभाग दोगुना पौधे, ट्री गार्ड समेत अन्य लागत के एवज में चार्जेज लेता है।

फोरलेन होने से जाम होगा कम

वाराणसी-अदलपुरा-चुनार मार्ग पर भिखारीपुर से अमरा चौराहा तक सड़क टू लेन है। इसकी चौड़ाई सात मीटर है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। लिहाजा हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं वाहन भी फुल स्पीड से नहीं चल पाते हैं। सड़क के फोरलेन हो जाने से ट्रैफिक कंजक्शन की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही वाहनों की गति बढ़ने के साथ ही समय की बचत भी होगी।

अंडरग्राउंड होंगे वॉयर

पीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर आशुतोष सिंह ने बताया कि फोरलेन करने के दौरान भिखारीपुर चौराहे से अमरा तक लगे बिजली के पोलों को हटाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों ने बात की है। फोरलेन प्रोजेक्ट में यूटिलिटी डक्ट भी बनना है। इसमें इलेक्ट्रिक वॉयर को अंडरग्राउंड किया जाएगा।

ये कार्य होंगे

- सात मीटर बढ़ेगी चौड़ाई

- दो मीटर इंटरलॉकिंग

- डेढ़ मीटर यूटिलिटी डक्ट

- आधा मीटर डिवाडर

- आधा मीटर नाली

- प्लांटेशन

एक नजर

- ब्.भ् किलोमीटर बनेगा फोरलेन

- ख्9.8म् करोड़ लागत

- क्.भ्0 करोड़ मिली प्रथम किश्त

- भ्0क् पेड़ काटे जाएंगे

- 8 महीना है समय सीमा

फोरलेन के लिए सिंगल टेंडर आने से उसे कैंसिल कर दिया गया था। मई के पहले हफ्ते में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कोशिश होगी कि तय समय सीमा में संसाधन बढ़ाकर काम पूरा कर लिया जाये।

जयगोपाल पांडेय, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी