पूर्व हॉकी ओलंपियन एमपी सिंह एवं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जबर सिंह सोम ने दौड़ का नेतृत्व किया।

जिमखाना मैदान से शुरू

सभी प्रतिभागियों ने विवेकानंद के चित्र वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। 'भारत माता की जयÓ एवं 'वंदेमातरम्Ó के नारे के साथ दस हजार लोगों ने जिमखाना मैदान से दौड़ शुरू की। दौड़ बच्चा पार्क, पश्चिमी कचहरी, चौ। चरण सिंह मार्ग, अंबेडकर मूर्ति एवं शिवाजी मार्ग होते हुए वापस जिमखाना मैदान पर समाप्त हुई।

सभी में उत्साह

इसमें कई विकलांगों ने बैसाखी के सहारे दौड़ लगाई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। लगभग पचास बालक स्केटिंग करते हुए दौड़े। 'भारत जागो' दौड़ के संयोजक कमलदत्त शर्मा ने कहा कि विवेकानंद की विचारधारा समय के साथ और प्रासंगिक होती जा रही है, जिसको आत्मसात कर नई पीढ़ी देश की भरपूर सेवा कर सकती है।

ये भी दौड़े

दौड़ में भाग लेने वालों में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक रवींद्र भड़ाना, सत्यप्रकाश अग्रवाल, आरएसएस के प्रांत संघचालक सूर्यप्रकाश टांक, महानगर संघचालक विनोद भारतीय, साद्र्धशती समिति के महानगर संयोजक डा। एसएन गुप्ता, भाजपा महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय व पूर्व पार्षद ललित नागदेव समेत कई अन्य भी शामिल हुए।