राहुल गांधी बचपन में बेहद क्यूट

पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी व सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 में राजधानी दिल्ली में हुआ था। राहुल गांधी बचपन में बेहद क्यूट दिखते थे। राहुल गांधी की तरह इनकी बहन प्रियंका भी बचपन में काफी क्यूट थीं।

जब दादी इंदिरा ने दूर कि‍या डर और मां ने द‍िया आशीर्वाद,तो ऐसे बने राहुल गांधी कांग्रेस अध्‍यक्ष

दादी ने ऐसे दूर किया था डर

दादी इंदिरा ने बचपन में अंधेरे से डरने वाले राहुल का डर दूर करने के लिए एक बार उन्हें एक रात बगीचे में अकेले छोड़ दिया था। राहुल काफी रोए, लेकिन इससे उनका डर कम हो गया था। दादी के बेहद करीब रहे राहुल उनकी मौत पर खूब रोए थे।

जब दादी इंदिरा ने दूर कि‍या डर और मां ने द‍िया आशीर्वाद,तो ऐसे बने राहुल गांधी कांग्रेस अध्‍यक्ष

इन जगहों से राहुल ने पूरी की पढाई

शुरुआती पढा़ई दिल्ली और फिर देहरादून में दून स्कूल में पढाई की। इसके बाद हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में कला स्नातक और 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि हासिल की।

जब दादी इंदिरा ने दूर कि‍या डर और मां ने द‍िया आशीर्वाद,तो ऐसे बने राहुल गांधी कांग्रेस अध्‍यक्ष

अमेठी से लोकसभा चुनाव से दावेदारी की

साल 2003 में राहुल गांधी के राजनीति में आने पर चर्चा जोरों पर थी। इसके बाद उन्होंने 2004 में आखिर इस दुनिया में कदम रख दिया। राहुल गांधी ने अपने पिता के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा चुनाव से दावेदारी की थी।

जब दादी इंदिरा ने दूर कि‍या डर और मां ने द‍िया आशीर्वाद,तो ऐसे बने राहुल गांधी कांग्रेस अध्‍यक्ष

राहुल कांग्रेस पार्टी के महासचिव बने

जीत हासिल कर राहुल गांधी एक सांसद के रूप में अमेठी की जनता के वह काफी चहेते बन गए। 2007 में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के महासचिव बने। इतना ही नहीं उन्हें यूथ कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की जिम्मेदारी भी सौप दी गई।

जब दादी इंदिरा ने दूर कि‍या डर और मां ने द‍िया आशीर्वाद,तो ऐसे बने राहुल गांधी कांग्रेस अध्‍यक्ष

राजनीति के कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े

2009 में हुए लोक सभा चुनाव में राहुल ने काफी मेहनत की। करीब 6 हफ्तों में देशभर में 125 रैलियां की थी। कांग्रेस ने 80 लोकसभा सीटों में जीत हासिल की थी। हालांकि हमेशा की तरह राहुल को भी राजनीति के कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े थे।

जब दादी इंदिरा ने दूर कि‍या डर और मां ने द‍िया आशीर्वाद,तो ऐसे बने राहुल गांधी कांग्रेस अध्‍यक्ष

यूपी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी हुई

किसानों की जमीन से जुड़े देश के चर्चित भट्टा परसौल गांव वाले मामले में राहुल गांधी 11 मई 2011 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। इतना ही नहीं 2012 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 28 सीटे मिली थीं।

जब दादी इंदिरा ने दूर कि‍या डर और मां ने द‍िया आशीर्वाद,तो ऐसे बने राहुल गांधी कांग्रेस अध्‍यक्ष

कांग्रेस की एक बड़ी जिम्मेदारी संभाली

2013 में राहुल गांधी ने कांग्रेस की एक बड़ी जिम्मेदारी संभाली। राहुल गांधी 19 जनवरी 2013 कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पर चुने गए। इसके बाद अब राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नेहरू और गांधी परिवार की पांचवीं पीढ़ी के छठे सदस्य हैं।

National News inextlive from India News Desk