जनवरी में देश लौट सकते है राहुल गांधी

राहुल के करीबियों ने बताया कि वो अपनी यूरोप यात्रा से 8 जनवरी के बाद कभी भी लौट सकते है। इसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमिटी की मीटिंग भी की जा सकती है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि अब वह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह कहना गलत होगा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर असम विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद ही राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभालेगें इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। राहुल गांधी को 2013 में कांग्रेस उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पार्टी की ओर से नहीं आया कोई अधिकारिक बयान

अभी तक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी की अभी तक कोई भी अधिकारिक सूचना पार्टी की ओर से जारी नहीं की गई है। कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर सोनिया से राहुल की ताजपोशी पर पूछे जाने सवाल में उन्हों ने कहा था कि यह बात सीधे राहुल गांधी से ही पूछ लें। कांग्रेस के वरिष्इ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि पार्टी जमीनी कार्यकर्ता राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान संभालते हुए देखना चाहती है। इस बात पर अंतिम फैसला अध्यक्ष को ही लेना है।

दिसंबर में समाप्त होगा सोनिया का कार्यकाल

सितंबर 2015 में हुई कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी के संगठन चुनावों को 2016 तक के लिए टालने का फैसला किया गया था। जिसके बाद यह कयास लगने लगे थे कि राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी एक वर्ष के लिए टल गई है। पार्टी के आंतरिक सूत्रों का कहना था कि चुनाव की तारीख भले टल गई हो लेकिन राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी पहले भी की जा सकती थी। ज्ञात हो कि दिसंबर 2016 में सोनिया का अध्यक्ष पद पर कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सोनिया ने 1998 में पार्टी की अध्यक्षा बनी थी। 129 साल पुरानी पार्टी की वह सबसे लंबे समय तक रहने वाली अध्यक्ष हैं।

National News inextlive from India News Desk