DEHRADUN : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ख्9 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस राज्य की सभी सीट जीतेगी। मोदी को टारगेट करते हुए शुक्ला ने कहा कि मोदी सुबह उठते ही गांधी परिवार को कोसना शुरू कर देते हैं। भाजपा देश में कैसे तीन सौ से अधिक सीट जीतेगी, जबकि वे केवल तीन सौ सीट पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी व गुलाम नबी आजाद ख्9 को राज्य में प्रचार करेंगे। प्रयास किए जा रहे हैं कि राहुल उत्तराखंड में तीन सभाएं करेंगे, जबकि सोनिया गांधी दो और मनमोहन सिंह एक दफा प्रचार के लिए आएंगे।