- दुख की घड़ी में बंधाया ढांढस

ALLAHABAD:

रेल राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा सोमवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। उनकी पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मीटिंग को लेकर बना रहा भय

मौनी अमावस्या की तैयारियों के बीच रविवार की देर रात में ही रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा इलाहाबाद पहुंचे। रेल मंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों ने जंक्शन को चमकाया, लेकिन सबसे पहले पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनकी पत्नी के निधन पर सांत्वना व्यक्त किया। इस दौरान रेल राज्यमंत्री ने रेलवे या फिर राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत करने से इनकार कर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय के अलावा अन्य भाजपा नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

संगम से चले गए मेरठ

रेलवे के अधिकारी पूरी तरह एलर्ट रहें। संभावना जताई जा रही थी कि रेल मंत्री अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं, लेकिन रेल राज्य मंत्री ममफोर्डगंज में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से मिलने के बाद सीधे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचे और संगम एक्सप्रेस में सवार होकर मेरठ चले गए। जंक्शन पर डीआरएम वीके त्रिपाठी मौजूद रहे।