- पूमरे के फाउंडेशन डे में भी शरीक होंगे

PATNA(29 Sept):

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ख् अक्टूबर को पटना पहुंच रहे हैं। वे ब् अक्टूबर तक पटना में रहेंगे। इस दौरान वे पूमरे में चल रही कई योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

झाझा-बख्तियारपुर रेल खंड की समीक्षा

ख् अक्टूबर को ही एके मित्तल पटना जंक्शन पर अधिकारियों से विशेष बातचीत करेंगे। इसके बाद यहीं से जसीडीह के लिए रवाना होंगे। जसीडीह स्टेशन के इंस्पेकशन के बाद मित्तल राजगीर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। इस दौरान वे झाझा-बख्तियारपुर-राजगीर रेल रूट का भी जायजा लेंगे। साथ ही राजगीर स्टेशन का भी निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद चेयरमैन पटना लौट आयेंगे।

दीघा गंगा पुल का भी लेंगे जायजा

फ् अक्टूबर को चेयरमैन दीघा गंगा पुल का भी इंस्पेक्शन करेंगे। इसके बाद पूमरे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन मित्तल पूमरे के फाउंडेशन डे सेरेमनी में भी भाग लेंगे। ब् अक्टूबर को गया के लिए रवाना होंगे। गया स्टेशन के निरीक्षण साथ ही यात्री सुविधाओं की भी पड़ताल की जाएगी। इसके बाद चेयरमैन दिल्ली के रवाना हो जायेंगे।