BAREILLY: रेल यात्रियों का सफर सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नम्बर को आधार बनाया है। हेल्पलाइन नम्बर से अनजान यात्रियों अवेयर करने के लिए जंक्शन, रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर इसका जोरशोर से प्रचार-प्रसार किए जा रहे हैं। ताकि, यात्रियों को सिर्फ ट्रेनों के रनिंग स्टेट्स ही नहीं बल्कि, रेलवे सिक्योरिटी, करप्शन, ट्रेन एक्सीडेंट, कैटरिंग और साफ-सफाई से जुड़े हेल्पलाइन नम्बर के बारे में भी जानकारी हो। जिससे मुसीबत के वक्त यात्री हेल्पलाइन नम्बर की मदद ले सके।

 

जीआरपी भी बनी स्मार्ट

वहीं दूसरी ओर जंक्शन जीआरपी भी स्मार्ट बन गई हैं। वेडनसडे को जीआरपी प्रभारी विजय कुमार को टेबलेट दिया गया। जिसमें जीआरपी में दर्ज होने वाले मामले की पूरी डिटेल, केस का स्टेट्स, कितने कर्मचारी छुट्टी और ड्यूटी पर हैं सहित अन्य बातों के बारे में एक क्लिक पर जानकारी मिल सकेगी। वहीं रोजाना दर्ज होने वाले मामलों की रिपोर्ट भी सेम डे ऑनलाइन होगी। क्राइम पर कंट्रोल के लिए यह नई व्यवस्था की गई है।


इम्पॉर्टेट हेल्पलाइन नम्बर्स ऑन रेलवेज

- 182 पर रेलवे सिक्योरिटी।

- 138 पर मेडिकल इमरजेंसी, क्लिनलिनेस, फूड एंड कैटरिंग, कोच मेंटिनेंस एंड लिनेन ईटीसी।

- 139 पर रेल सम्पर्क सर्विस, पीएनआर स्टेट्स, ट्रेन के स्टेशन पर आने-छूटने, सीट अवलेबल और फेयर के बारे में जानकारी।

- 1800111321 पर कैटरिंग कंप्लेन।

- 1091 वीमेन हेल्पलाइन।

- 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन।

- 1072 पर ट्रेन एक्सीडेंट इंफॉर्मेशन।

- 155210 पर करप्शन रिलेटेड विजिलेंस हेल्पलाइन।

- 9717430982 पर मैसेज के थ्रू कंप्लेन एंड सजेशन।

- 58888 पर क्लीन माई कोच। एसएमएस क्लीन स्पेस पीएनआर नम्बर सेंड।

- 1512 जीआरपी हेल्पलाइन।

- @drmmb और @Srdcmmb ट्विटर के जरिए कंप्लेन।