देहरादून

नालों पर अतिक्रमण करने और उन्हें बंद करने का नतीजा कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी बानगी भी वेडनेसडे की बारिश में देखने को मिली। शास्त्रीनगर में मकान गिरने की घटना की मुख्य वजह एक नाला ही था। जिन टीले से लगते यह मकान बना है। उस टीले से एक नाला उतरता है। नाले के इस पानी को एक मोटे पाइप के जरिये छोड़ा गया है। इसके बाहर ईट का पुश्ता बना दिया गया था। किसी को पता तक नहीं था कि पुश्ते के पीछे पाइप के जरिये नाला छोड़ा गया था।

हिलव्यू में नाला चोक

पॉश कालोनी हिलव्यू में भी एक नाला ही तबाही का कारण बना। इस नाले में अतिक्रमण किया गया है। इस नाले में अंडर ग्राउंड कर दिया गया है। भारी बारिश में नाला बंद हो गया और पानी एक स्कूल परिसर की दीवारी तोड़ते हुए तेजी से कॉलोनी में घुस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि घरों के छतों की रेलिंग तोड़ते हुए बहने लगा। लगभग दर्जन भर घरों का कीमती सामान और अन्य चीजें पूरी तरह बर्बाद हो गई।

80 घरों में कुछ नहीं बचा

यही हालात बिंदाल बस्ती में भी हुए। यहां पानी किस तरह उफान पर भी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चकराता रोड पर पानी पुल के ऊपर बहने लगा। पुल की रेलिंग कूड़े से पट गई। बिंदाल बस्ती में करीब 80 घरों में भारी मात्रा में पानी और मलबा घुसा। इन घरों में एक भी चीज नहीं बची।

यहां हुआ जल भराव

जीएमएस रोड, कौलागढ, बल्लीवाला, काली मंदिर एन्कलेव, गुरुद्वारा रोड, रेलवे लाइन के पास, डालनवाला पंचपुरी, पार्क रोड, इंद्रेश नगर खदरी, किशननगर, रायपुर चूना भट्टा, तपोवन रोड, लोहारवाला, चंदर रोड नालापानी चौक, इंदर रोड पानी की टंकी के पास, विजय पार्क लेन 8, ग्रीन वेली बकरालवाला, मयूर विहार, बल्लूपुर आशीर्वाद एन्कलेव, गांधी ग्राम संग्राम विहार, चाटवाली गली घंटाघर, विजय नगर कालोनी, सांईलोक जीएमएस रोड, मालवीय रोड शिवाजी धर्मशाला, गोविन्द गढ, राजीव कालोनी,्र कांवली रोड पुल के पास, भगत सिंह कालोनी, संजय कालोनी, निम्मी रोड, किशनपुर वी मार्ट प्लाजा के पास।

यहां गिरे पेड़

कुठाल गेट के पास, बुद्धा चौक, वसंत विहार जल निगम कार्यालय के पास, राजेन्द्र नगर गली नंबर 4, लाल गेट गढ़ी कैंट।

22 सड़कें बंद

बारिश से जिले में 22 सड़कें बंद हुई। इनमें पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड देहरादून की 10 सड़कें, अस्थाई खंड साहिया की 5 सड़कें, खंड चकराता की 6 सड़कें और अस्थाई खंड की एक सड़क शामिल है।

सिंचाई विभाग का नुकसान

चकराता रोड पर होटल रामाडा के पीछे नाले का पुस्ता टूटा, कालीगाड में नाले की रुख बदला, बाल शिक्षा निकेतन के पास दीवार गिरने से स्कूटर और कार दबे, बकरालवाला में नाला टूटा, ईश्वर विहार तपोवन रोड पर दीवार टूटी, कोटला संतूर नदी में कटाव हुआ, सहारनपुर रोड पर होटल नसला की पीछे गंदे नाले का पुस्ता टूटा, सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में स्वारना नदी में कटाव से एक आईटीआई को खतरा, खला गांव में नाले का रुख घरों की तरफ हुआ, द्वीप लोक कालोनी में पुस्ता टूटा, शांति विहार में पानी की टंकी के पास पुस्ता टूटा, ऋषिनगर वाल्मीकि बस्ती में पुल का पुस्ता बहा, मोथरावाला और दौड़वाला में नहर बही, बिन्दाल नदी में कई पुस्ते बह गये, सुसवा नदी में सिंचाई विभाग के जाल बहे, लाडपुर में नदी का पुस्ता टूटा, नालापानी देवलोक कालोनी में नदी किनारे का पुस्ता गिरा,