अधिकतम तापमान में आई दो 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट DEHRADUN : राज्य में ब् दिसम्बर के बाद बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश का कम असर रहने की संभावना है। इस बीच राजधानी में दिन के तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। चार जिलों में होगा असर मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार भ् दिसम्बर को राज्य में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश का असर मुख्य रूप से चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में रह सकता है। ऊंची पहाडि़यों पर इस दौरान बर्फ गिरने की भी संभावना है। दून पर भी पड़ेगा असर हालांकि देहरादून सहित किसी भी मैदानी क्षेत्र में बारिश होने की फिलहाल संभावना नहीं है, लेकिन पहाडि़यों पर होने वाली बर्फबारी का असर दून पर पड़ने की संभावना है। फिलहाल पिछले तीन दिनों में दून में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर ख् डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। दून में ख्फ् डिग्री तापमान दून में दो दिन पहले अधिकतम तापमान ख्भ् डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा था, जबकि फ्राइडे को ख्फ्.भ् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान है। शहर का न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 8.भ् डिग्री के आसपास ही चल रहा है। तीन दिन मौसम साफ मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक दून सहित पूरे राज्य में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। दून में तापमान 8 से ख्फ् डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।