RANCHI : सोमवार को दिन में 40.2 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर ने रांचीआइट्स को बेहाल कर दिया। हीट वेव चलने से लोग परेशान रहे। लोग सुबह से लेकर शाम तक गर्मी से तपते रहे। दिन का टेंप्रेचर नॉर्मल से पांच डिग्री ऊपर रहने की वजह से रांची दिनार लू की चपेट में रही। दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। कांके में ाी दिन का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और यहां ाी हीट वेव की स्थिति रही।

40.2 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर

मंडे को रांची का दिन का टेंप्रेचर 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह नार्मल से पांच डिग्री ऊपर है। वहीं रात का टेंप्रेचर 25.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से दो डिग्री ऊपर है। अगले 48 घंटे में रांची का टेंप्रेचर फिर से 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संावना ारत मौसम विज्ञान विाग ने जताई है।

13 जून से हो सकती है बारिश

पसीने छुड़ाती गर्मी से परेशान रांचीआइट्स के लिए रात आठ बजे के बाद का नजारा कूल-कूल करनेवाला रहा। रात 8.30 बजे बादल छा गए और बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रतार से हवाएं चलने लगीं। रात पौने नौ बजे से रांची में झमाझम बारिश होने लगी। बारिश और तेज हवाओं के साथ रांची के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंडक का अहसास हुआ।