-प्री मानसून बारिश से दिलाई राहत, छह डिग्री नीचे आया पारा

- धूल भरी तेज आंधी से कई इलाकों की बिजली गुल

Meerut : मौसम के कई रंग शनिवार के रोज देखने को मिले। आंधी, बारिश और उमस वाली गर्मी के बीच देर दोपहर के बाद मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी एक दो दिन तक और गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। रिमझिम फुहारों के साथ चली ठंडी हवाओं ने पारा एक दम से छह डिग्री की कमी ला दी। पहले सुबह और फिर शाम के समय हुई रिमझिम फुहारों का लोगों ने आनंद भी उठाया।

गर्मी से राहत

शुक्रवार की रात में हवाओं के नहीं चलने से गर्मी का प्रकोप चरम पर था। शनिवार को तड़के सुबह आसमान पर बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश ने गर्मी का प्रकोप थाम दिया। हालांकि दिन निकलते ही सूरज भी निकला और एक बार फिर पारा तेजी से चढ़ने लगा, लेकिन दोपहर लगभग दो बजे के आसपास मौसम ने फिर करवट ली। पहले बादल छा गए और फिर धूल भरी तेज आंधी चलने लगी।

सड़कों पर अफरा-तफरी

धूलभरी आंधी की वजह से सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। कई जगहों पर पेड़ गिर गए और तो कई जगह टीन की छतें उड़ गई। इस दौरान शहर में बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस कारण कई घंटे लोगों को दोपहर में बिना बिजली के गुजारने पड़े। लेकिन कुछ ही देर में रिमझिम फुहारों के चलते थोड़ी देर में मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम में बदलाव का यह क्रम देर शाम तक रहा। खुशनुमा मौसम के चलते शनिवार की शाम को बड़ी संख्या में लोग मार्केट, मॉल में सैर-सपाटा करते नजर आए।

फुहारों से पारा आया नीचे

शुक्रवार को अधिकतम तापमान ब्क्.क् डिग्री था लेकिन शनिवार को मौसम में बदलाव का आलम ही था कि पारा छह डिग्री से भी नीचे लुढ़का। शनिवार को अधिकतम तापमान फ्भ्.0 और न्यूनतम तापमान ख्क्.म् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आ‌र्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 8फ् और न्यूनतम प्रतिशत भ्7 रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून की मौजूदा स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस महीने में अब तक क्म्.ख् एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

कम दबाव का क्षेत्र विकासित होने से प्री मानसून बारिश हो रही है। रविवार और सोमवार को भी दबाव बना रहेगा, जिससे आंधी और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

-अशोक गुप्ता

प्रभारी, सीसीएसयू मौसम विभाग