- काली पूजा पंडालों में नहीं उमड़ी भीड़

- तेज हवाओं से बुझ गये दीये

- 22 अक्टूबर तक होती रहेगी बारिश

आंकड़े

20 एमएम बारिश हुई रांची सिटी में

4 डिग्री तक गिरा शहर का तापमान

100 फीसदी ह्यूमिडिटी हुई रिकॉर्ड

24.5 डिग्री रहा मैक्सिमम टेंपरेचर

20.4 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर रहा

>ranchi@inext.co.in

RANCHI (20 Oct) : राजधानी रांची में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश में दिवाली का मजा ही किरकिरा कर दिया। गुरुवार को दिन के दस बजे से ही बारिश होती रही। शाम होते-होते मौसम इतना खराब हो गया कि घरों के बाहर दीये भी रौशन नहीं हो पाये। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर होती बारिश के कारण लोग घरों में ही कैद होकर रह गये। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि ख्ख् अक्टूबर तक इसी तरह बारिश होती रहेगी।

रांची में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, दो दिनों तक रांची में भारी बारिश होगी। वहीं, संताल परगना के जिलों देवघर, दुमका, साहेबगंज और जामताड़ा के अलावा धनबाद में भी भारी बारिश की आशंका जताई गयी है। रांची से सटे जिलों, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, जमशेदपुर, खूंटी, रामगढ़ में भी बारिश होती रही। इन जिलों में भी अगले दो दिनों तक वर्षा होती रहेगी।

छतरी के साये में हुई आतिशबाजी

रांची में अधिकतर घरों में जहां बाहर निकल कर आतिशबाजी का मजा लेने का चलन रहा है, वहीं इस बार लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही छतरी लगाकर पटाखे फोड़े। हर साल जिस पैमाने पर आतिशबाजी होती थी, उतनी इस बार नहीं हुई। लोगों ने दूसरे दिन पटाखे चलाने का प्लान बनाया, लेकिन वह भी धरा का धरा ही रह गया। शुक्रवार को अहले सुबह से ही बारिश शुरू हो गयी, जो देर रात तक चलती रही।

पूजा पंडालों में भी पसरा रहा सन्नाटा

सिटी में करीब एक दर्जन काली पूजा पंडाल बनाये गये हैं। इनमें दिवाली की रात तो भीड़ नहीं ही हुई, दूसरे दिया यानी शुक्रवार को भी लोग नहीं आ पाये। अधिकतर लोगों ने घर पर टीवी देखकर दिन गुजार दिया। दोस्तों-रिश्तेदारों के यहां आना-जाना भी न के बराबर ही हुआ। कुछ लोग पानी छूटने पर अपनी गाडि़यों से निकले भी तो दूसरी जगह जाकर फंसे रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।