- बुधवार की सुबह सुहावना हुआ मौसम

- आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश, टेंप्रेचर लुढ़का

GORAKHPUR: मौसम का मिजाज लगातार उठापटक मचाए हुए है। मंगलवार को तेज धूप और उमस से परेशान गोरखपुराइट्स को बुधवार काफी राहत मिली। सुबह अच्छी धूप खिली, लेकिन 10 बजते-बजते मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे शहर के ऊपर बादलों की घनी चादर छा गई। जिससे दिन में ही रात जैसा माहौल हो गया। इसके बाद धूल भरी आंधी शुरू हो गई। अभी लोग संभलते कि इसी बीच घंघोर बरसात शुरू हो गई। करीब आधा घंटे हुई बारिश से मौसम का मिजाज काफी ठंडा हो गया और लोगों ने काफी राहत महसूस की।

4 डिग्री गिरा टेंप्रेचर

बुधवार को मौसम के इस रुख की वजह से लोगों को काफी राहत मिली। इस दौरान मैक्सिमम पारा जोकि 39 डिग्री के पास पहुंच गया था, उसमें भारी गिरावट हुई और टेंप्रेचर 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मिनिमम टेंप्रेचर में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई। मैक्सिमम टेंप्रेचर 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा, जिसकी वजह से तेज धूप खिलेगी। इससे लोगों को गर्मी और उमस से दो-चार होना पड़ सकता है।