छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र (12 न्ह्वद्द, छ्वहृहृ) : शहर में रविवार को छह मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस घट गया है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 रहा, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक था। रविवार को पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस घट कर 32.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रविवार को शहर के कुछ भागों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर में छह मिमी बारिश दर्ज किया है। सात अगस्त के बाद से क्षेत्र में मानसून कमजोर पड़ गया है। क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण किसानों के चेहरे पर फिर से मायूसी छाने लगा है। विभाग के अनुसार क्षेत्र में मानसून कमजोर हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में हल्की बारिश होती रहेगी। इस दौरान अधिकतम पारा भी घटेगा। वहीं दूसरी ओर राज्य के अन्य जिलों के अपेक्षा सामान्य से अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले में ही हुई है। इसलिए कृषि कार्य अब कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 12 अगस्त तक के आंकडों के अनुसार जिले में अब तक का सामान्य बारिश 663.1 मिमी है। जिले में 12 अगस्त तक 807.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रविवार को शहर का अधिकतम पारा 32.7 और न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।